दिग्गज फुटबॉलर पेले का आंतों के कैंसर का इलाज जारी , कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे

दिग्गज फुटबॉलर पेले को मूत्र में संक्रमण के कारण अभी कुछ और दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा। साओ पाउलो स्थित अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 81 वर्षीय पेले को आंतों के कैंसर का इलाज जारी रखने के लिए 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में चिकित्सकों ने पाया कि वह संक्रमण से पीड़ित हैं।अस्पताल ने कहा, ‘उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।’ पिछले साल अगस्त में नियमित जांचके दौरान पेले के पेट में कैंसर का पता चला था जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई थी। उन्हें तब लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता था। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए जो ब्राजील की तरफ से रिकॉर्ड है।पेले को दुनिया के सर्वकालिक महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। सैंटोस, न्यूयॉर्क कॉसमॉस और ब्राजील के इस पूर्व खिलाड़ी को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसमें कूल्हे की सर्जरी भी शामिल है, जिससे उन्हें बार-बार दर्द और चलने में परेशानी होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें