दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह की मौत छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 16, 2022 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी ग्राम मोहलाई में आयोजित एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 5 महिला और एक 20 साल की युवती शामिल है। घटना में करीब 25 से अधिक महिला और बच्चे घायल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लाेगाें की माैत हाे गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ… Apr 29, 2026 Railway News: एक दशक बाद भी अधूरी है स्टेशन की सेकेंड… Apr 28, 2026 घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवभोग मार्ग में ग्राम कोडाे हरदी के पास हुई है। सभी लोग ग्राम मोहलाई से एक ट्रैक्टर में वापस आ रहे थे जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। नेशनल हाईवे को सड़क में महिलाओं और बच्चाें की चीखपुकार मच गई। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। Share