ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज के उड़ने को पुरातत्व विभाग ने लिया नोटिस में, जांच शुरू

आगरा । पुरातात्विक महत्व वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है। ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ने का वीडियो सामने आने पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इसे नोटिस में लिया है। एएसआई ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उसने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट मांगी है। ताजमहल पर विमान उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिस वीडियो में ताजमहल के ऊपर विमान उड़ते दिख रहा है, वो 16 सेकंड का है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हवाई जहाज आसमान में गर्जना करते हुए ताजमहल के ऊपर से उड़ते हुए निकला। इस दौरान ताजमहल परिसर में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। जब उन्होंने उड़ते हवाई जहाज को देखा तो वो चौंक गए।
खबरों के मुताबिक ताजमहल के ऊपर उड़ने विमान से जुड़ा यह वीडियो मुगल बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स के दूसरे दिन यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बता दें कि शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स रविवार से शुरू हो गया। इस मामले में आगरा सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने कहा है कि हमने विमान के वायरल वीडियो के बारे में सीआईएसएफ अधिकारियों से लिखित रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद हम जानकारी देंगे। गौरतलब है बीते साल सितंबर महीने में ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में एक ड्रोन उड़ान भरता नजर आया था। जिसे ताजमहल की सुरक्षा में तैनात टीम ने तत्काल गिरा लिया था। सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ाने वालों को भी पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक ताजमहल परिसर और आसपास का एरिया किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि के लिए प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस इलाके में ड्रोन भी नहीं उड़ाया जा सकता। प्रतिबंधित एरिया में हवाई जहाज को देख सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल हरकत में आ गए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Latehar News: लातेहार के उदयपुरा गांव की महिलाओं ने छेड़ी नशे के खिलाफ जंग; शराबियों को मिल रहा अनोखा दंड     |     Major Fire in Ludhiana: फैक्ट्री में लगी भीषण आग; कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, शॉर्ट सर्किट की आशंका     |     लुधियाना: ‘बम फेंककर उड़ाने की धमकी’, एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के नेता गुरसिमरन सिंह मंद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी     |     Ludhiana Threat Case: एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी; घर पर बम फेंकने की चेतावनी     |     Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घायल     |     Bathinda Petrol Bomb Case: भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमले का खुलासा; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दो आरोपी घायल     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें