डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये शुरुआती लक्षण

ज्यादातर लोग डायबिटीज का टेस्ट नहीं कराते क्योंकि उन्हें डायबिटीज वाले लक्षण महसूस नहीं होते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज होने से पहले कुछ शुरुआती लक्षण संकेत देते हैं

क्या है प्रीडायबिटीज- प्रीडायबिटीज या बॉर्डरलाइन डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जो किसी व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज होने से पहले होती है। प्रीडायबिटीज के रोगी का रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से अधिक होता है, लेकिन इतना अधिक नहीं होता कि उसे मधुमेह का लेबल दिया जा सके। इस स्थिति में, पैंक्रियाज शरीर के लिए आवश्यक पर्याप्त इंसुलिन का प्रॉडक्शन तो करता है, लेकिन ब्लड स्ट्रीम से एक्सट्रा शुगर को हटाने में कम प्रभावी होता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

प्रीडायबिटीज के संकेत क्या हैं- प्रीडायबिटीज के शुरुआती लक्षण इतने सीरियस नहीं होते, इसलिए ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं दे पाते। इसके अलावा डायबिटीज होने से पहले हर किसी भी यह संकेत दिखाई भी नहीं देते। एंडोक्रिनोलॉजी के अनुसार, आमतौर पर प्री-डायबिटीज के कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर काले धब्बे प्री-डायबिटीज का एक लक्षण है, जिससे गर्दन, बगल, कोहनी, घुटने और पोर प्रभावित हो सकते हैं। बॉर्डरलाइन डायबिटीज के कुछ और लक्षण भी हैं-

डार्क स्पोर्ट्स- स्किन पर काले धब्बे या स्किन का काला पड़ना प्री-डायबिटीज का आमतौर पर पहचाना जाने वाला संकेत है। कोहनी, घुटनों, पोर, गर्दन और बगल जैसी जगहों पर में एक टोन काला होना या डार्क पैच बनना भी इसका लक्षण है।

थकान- इसका एक लक्षण है कि आपको दिन भर थकान महसूस हो सकती है। यहां तक की रात में अच्छी नींद के बाद भी व्यक्ति को थकान महसूस हो सकती है। आप कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन थकान बहुत मुश्किल से जाती है।

वजन कम ज्यादा होना- बिना किसी कारण वजन बढ़ना बॉर्डरलाइन डायबिटीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है। आप डाइटिंंग के बिना ही पतले होने लगते हैं या फिर डाइट बढ़ा लेने के बाद भी वजन कम ही रहता है।

बार-बार पेशाब आना और प्यास लगना- इसका एक लक्षण है कि आपको बार-बार पेशाब आता रहता है और आपको रात में भी प्यास लगती रहती है। आप कई बार रात में बाथरूम करने के लिए जाग सकते हैं और पानी पीने के लिए आपकी नींद खुलती रहती है।

चिड़चिड़ापन और चक्कर आना- बार-बार पेशाब आने की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव से  चिड़चिड़ापन और उल्टी जैसा महसूस भी हो सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार     |     Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रैगिंग की आई बात     |     Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साहू पर बड़ा हमला     |     Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें     |     Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारियां     |     Sharmistha Mukherjee on PM Modi: ‘आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं कर सकते’     |     Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में ‘राजस्थान कनेक्शन’; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गोयल से रिश्ता?     |     RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज     |     Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी बिल्डर की हत्या     |     Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें