टीवी सीरियल्स की इन 5 बहुओं को मिला है ‘पावरफुल लेडीज’ का टैग

आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। देखा जाए तो आज के समय में औरतें हर किसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और अपने सारे हक जानती हैं। एक वर्ग ऐसा भी है जहां पर लोग अपने ही हक के लिए जूझते हुए नजर आते हैं। वैसे तो इंडियन टीवी सीरियल्स कई बार अपने बिना सिर पैर के ट्विस्ट के चलते मजाक का पात्र बनते हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे हैं जिनकी वजह से इन्हीं लोगों को हिम्मत मिलती है जो अपने हक की लड़ाई लड़ना तो दूर इसके बारे में उफ्फ तक नहीं करते। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर आज जिक्र करेंगे टीवी सीरियल्स की उन लीड हीरोइनों का…जिन्होंने किसी ना किसी मोड़ पर लोगों को हिम्मत देने की काम की है।

अनुपमा-रूपाली गांगुली – अनुपमा ना सिर्फ TRP लिस्ट पर राज कर रही है बल्कि लोगों के दिलों में भी वह खास जगह बना चुकी है। रूपाली गांगुली ने इस किरदार में ऐसी जान फूंकी है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। परिवार और दूसरों की खुशियों के लिए जान न्योछावर करने वाली अनुपमा कभी अपने लिए जीती ही नहीं थी। लेकिन कहते हैं ना देर आए दुरुस्त आए। ठीक ऐसा ही हाल अनुपमा का है। अब वह अपने हक के लिए लड़ना भी जानती है और दूसरों के हक लिए बेझिझक और बिना डरे आवाज भी उठाती है।

प्रीता-श्रद्धा आर्या – कुंडली भाग्य की प्रीता को पहली बार देखने पर यही लगेगा कि उसकी दुनिया सिर्फ पति…पति और पति के इर्द गिर्द ही घूमती है लेकिन ऐसा नहीं है। जब-जब प्रीता के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, तब-तब सामने आकर उसने अपनी बात सामने रखी है।

इमली-सुंबुल तौकीर खान – सीरियल इमली की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई थी जो गांव से दिल्ली आई थी। बड़े शहर में खुद को अकेला पाने वाली इमली कई मौकों पर टूटी लेकिन उसने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज उसने ऐसी पहचान बना ली है कि हर कोई उसकी दाद देता है। ऐसे किरदार आपको रियल लाइफ में भी आसपास देखने को मिल ही जाएंगे। यही वजह है कि लोग गुल खान के इस सीरियल पर पहले दिन से ही प्यार लुटा रहे हैं।

सई-आयशा सिंह – गुम है किसी के प्यार में की सई भी अपने हक के लिए तो पूरे परिवार के खिलाफ भी जाने से नहीं कतराती है। सई ने कई मौके पर दूसरों के लिए भी आवाज उठाई और लोगों को हक के लिए लड़ना भी सिखाया। यही वजह है कि चौहान हाउस के कुछ सदस्यों की आंखों में वह खूब गड़ती है।

सौम्या-रुबीना दिलाइक – वैसे तो सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ अब बंद हो चुका है लेकिन इसमें रुबीना दिलाइक का किन्नर बहू वाला किरदार कभी नहीं भूला जा सकता है। विषम परिस्थितियों में भी सौम्या ने जिस तरह के हर एक मुश्किल घड़ी का डटकर सामना किया है…वह काबिलेतारीफ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव     |     Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति     |     हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी को दी खुली चुनौती     |     भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप     |     NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख     |     जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट     |     जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता     |     इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे     |     PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग     |     बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें