टाइगर श्रॉफ ने शूट किया ‘हीरोपंती 2’ का लास्ट शेड्यूल मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ इस साल अपने मल्टी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। जिसके लिए वह लंबे समय से अबू धाबी में शूट कर रहे थे। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। यह भी पढ़ें गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में दरार की खबरों पर कश्मीरा शाह का… Aug 25, 2026 ‘कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं… Aug 24, 2026 टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर रेगिस्तान के बीच बने पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “दिन भर की मेहनत के बाद रेगिस्तान के बीच ठंडा हो रहा हूं। हैशटैग हीरोपंती 2 लास्ट शेड्यूल।” Share