जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए जीने में: राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए जीने में है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने मानव को वाणी और बुद्धि की असीम शक्ति इसलिये दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबके विश्वास, सबके साथ और सबके प्रयासों से समावेशी विकास का कार्य किया जा रहा है। उनके प्रयासों की सफलता के लिए देश के निर्माण में हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। किसी एक समूह अथवा वर्ग की प्रगति से राष्ट्र का विकास नहीं होता है। इसलिए जो सक्षम और समर्थ हैं, उनका दायित्व है कि वह गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास की जिम्मेदारी ग्रहण करें।

राज्यपाल श्री पटेल आज एन.आर.आई. शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तकनीकी, खेल और सांस्कृतिक समारोह नोविजियो 2022 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री पटेल ने कार्यक्रम में 10 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि वह भावी जीवन की सफलताओं के साथ अपने कर्त्तव्यों के प्रति भी सजग रहें। शिक्षित होना पर्याप्त नहीं है, सुशिक्षित आचरण ज़रूरी है। भावी जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना आत्म-विश्वास के साथ करें। अनुभवों से सीख लेते हुए आगे बढ़ें, अपनी सोच को सदैव उदार और विशाल रखें। उत्कृष्टता कौशल में नहीं दृष्टिकोण में होती है। संकल्प, समर्पण, सत्यनिष्ठा और सकारात्मकता के साथ कार्य करने पर कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं होता है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि माता पिता और मातृ भूमि की सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। यह प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि उसके कार्यों से इनके मान-सम्मान पर कोई आँच नहीं आए। उन्होंने दक्षिणी गुजरात क्षेत्र के अप्रवासी भारतीयों का उदाहरण देते हुए बताया कि क्षेत्र के लोग बहुत बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे हैं। वर्षों से विदेश में रहते हुए भी वे निरंतर अपने क्षेत्र के विकास और सेवा कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष श्री डी. सुबोध सिंह ने संस्थान की स्थापना, उसकी उपलब्धियों, अकादमिक नवाचारों और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के पूर्व एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में बांग्लादेश, यू.ए.ई, नाइजीरिया और नेपाल के करीब 240 विद्यार्थी शामिल है। समारोह की संयोजक सुश्री अलका अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2001 से संस्थान द्वारा तकनीकी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के नोविजियो 2022 में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राज्यपाल श्री पटेल का संस्था की ओर से शाल-श्रीफल, स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्री सुनील कुमार, तारामती एजुकेशन सोसाइटी की सचिव श्रीमती जयश्री सिंह, सदस्य श्री आर. एस. गौतम और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें