जल जीवन मिशन पर चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण 

बिलासपुर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा बिलासपुर के एमरॉल्ड होटल में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 28 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन , जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में मस्तूरी विकासखंड के बीस ग्राम पंचायतों के 70 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आयोजित प्रशिक्षण में गांव के सरपंच,उपसरपंच, वार्ड के पंच, ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य तथा पंचायत सचिव भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रतिनिधियों को जल जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है तथा क्षमतावर्धन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।इस प्रशक्षिण का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय महापात्रा के द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन से जुड़ी ग्राम कार्ययोजना बी.ए.पी.मे सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की गयी। इस प्रशिक्षण में ग्राम सभा द्वारा वी. ए.पी. को पारित कर उस योजना को क्रियान्वित करने जैसे कई बिंदुओ पर भी चर्चा -परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम में जल प्रबंधन एवं जल संरक्षण विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी।प्रशिक्षण में बताया गया कि जलजीवन मिशन को सफल बनाने के लिये ग्रामवासियों तथा गाँव के प्रत्येक परिवार का योगदान महत्वपूर्ण है और इस दिशा में सभी लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता बिलासपुर  आर. के. गेंदले, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एम. के. मिश्रा, सहायक अभियंता ए. पी . वैद्य , उप अभियंता  प्रमोद महतो आई एस. ए . नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें