जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देश By Nayan Datt On Aug 10, 2024 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में हो रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का… Aug 1, 2026 तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले—… Aug 1, 2026 अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों की ओर से तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. Share