जबलपुर हाई कोर्ट में 15 सीनियर एडवोकेट बढ़े

जबलपुर।   हाई कोर्ट ने प्रदेश के 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ नामांकित किया है। इनमें से जबलपुर के आठ, इंदौर के तीन व ग्वालियर के दो अधिवक्ता शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल व रीवा के एक-एक अधिवक्ता को भी वरिष्ठ नामांकित किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कृष्णमूर्ति मिश्रा ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इंदिरा साहनी विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकन के लिए नियम बनाने के फैसले के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में यह पहले राउंड का नामांकन है। इसमें वरिष्ठता का ओहदा प्राप्त करने आवेदन पेश करने वाले वकीलों को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष साक्षात्कार से भी गुजरना पड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सूची जारी होते ही बधाइयों को दौर शुरू हो गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकन सूची में जबलपुर के शशांक शेखर, मनोज शर्मा, संजय अग्रवाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतुलानंद अवस्थी, हेमंत श्रीवास्तव, इम्तियाज हुसैन व केसी घिल्डियाल शामिल हैं। वहीं इंदौर के अजय बागड़िया, गिरीश पटवर्धन, रविंद्र सिंह छाबड़ा, ग्वालियर के अरविंद डूडावत, एमपीएस रघुवंशी, भोपाल के अजय गुप्ता व रीवा के सुशील तिवारी को भी वरिष्ठ से नामांकित किया गया है। इन सभी के अलावा अन्य वकील भी इस सूची में शामिल थे, लेकिन मौका सीमित संख्या में मिला। इसलिए उम्मीद है कि भविष्य में नई सूची जारी होगी। इस तरह नए वरिष्ठ अधिवक्ता भी सामने आएंगे।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकित होने के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस बार इंटरेक्शन प्रक्रिया अपनाई गई। इसके तहत दावेदारों को न्यायाधीशों के सामने रूबरू होना पड़ा। उनके सवालों के जवाब देने पड़े। इससे उनकी समस्त जानकारी सामने आई। इसी आधार पर मेरिट को देखते हुए सम्मान दिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता बनने के साथ ही अब न्यायालय में गरिमा बढ़ जाएगी। मामलों में जूनियर वकीलों के वकालतनामों के साथ पैरवी करने खड़े होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता का वकालतनामा नहीं लगता।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, पुलिस महकमे में हड़कंप     |     Greater Noida Housing Scheme: ग्रेटर नोएडा में 2500 सस्ते फ्लैट्स का मौका; 300 बेड का अस्पताल और हॉस्टल भी, जानें कैसे करें आवेदन     |     Palk Strait Swimming: ईशांक सिंह का कमाल; पाक जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया, बना नया विश्व रिकॉर्ड     |     India-Bangladesh Row: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़का बांग्लादेश; भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराई आपत्ति     |     Google Doodle Labour Day 2026: गूगल ने डूडल बनाकर मजदूरों को किया सलाम; जानें इस साल की खास थीम और महत्व     |     Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर होगा बिल्कुल मुफ्त! इतने दिनों तक नहीं लगेगा कोई टोल टैक्स     |     Jabalpur Tragedy: बरगी बांध हादसे में अब तक 9 की मौत; चश्मदीद संगीता का बड़ा खुलासा— ‘क्रूज पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम’     |     Bengal Election 2026: भारी बारिश के बीच अचानक स्ट्रॉन्ग रूम पहुँचीं ममता बनर्जी; EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब     |     Bargi Dam Tragedy: मौत के बाद भी नहीं छूटा ममता का साथ; 12 घंटे तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां, रेस्क्यू में निकले शव     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें