छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से डेंटल सर्जन के 44 पदों पर निकली भर्ती, 11 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन लाइफ स्टाइल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 44 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 11 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है। इन पदों के लिए 10 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। योग्यता- कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन राज्य दंत चिकित्सा परिषद में हो। यह भी पढ़ें चेहरे पर बार-बार निकलते हैं मुंहासे? रोजमर्रा की ये 5… Aug 25, 2026 बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से… Aug 24, 2026 आयु सीमा- कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनकी उम्र की गिनती 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस- कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर होगा। Share