छतरपुर में बदमाशों ने फब्तियां कसी तो ढाबा संचालक की बहन ने उतारा गुस्सा मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 छतरपुर मनचलों को युवती पर अश्लील कमेंट करना भारी पड़ गया। युवती ने मनचलों को चप्पल से जमकर पीटा। मामला छतरपुर के नौगांव का है। ढाबे में दो युवक खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब पेमेंट करने की बारी आई तो वे आनाकानी करने लगे। ढाबा संचालक की बहन भी उस दौरान काम में हाथ बंटा रही थी। वह आई तो बदमाशों ने उस पर भी अश्लील कमेंट्स किए। ढाबा संचालक ने इसका विरोध किया, तो बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। ये देख बहन ने बाहर आकर लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद ढाबा संचालक और पब्लिक ने युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इस दौरान महिला ने भी आरोपियों के बाल पकड़कर उन्हें चप्पलों से पीटकर अपना गुस्सा उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा, तो इनके पास हथियार भी मिले। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की… Mar 10, 2026 अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी… Mar 10, 2026 अवैध कट्टा लेकर पहुंचे थे बदमाश ASP विक्रमसिंह ने बताया कि तहसील ऑफिस के पास स्थित ढाबे में दो लोग पहुंचे थे। ढाबे वाले और युवकों के बीच खाने के रुपए को लेकर विवाद था। युवकों के पास अवैध कट्टा मिलने पर इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Share