चेहरे पर बिना मेकअप लाएं रौनक

शादी लड़कियों के लिए सबसे खास दिनों में से एक होता है और ये वो समय होता है जब लड़कियां बहुत अच्छे से सजना चाहती हैं। ये वो समय भी होता है जब घर में जरूरत से ज्यादा काम होता है और लड़कियों को अलग-अलग तरह के काम के चक्कर में स्ट्रेस भी होता है। गौर करने वाली बात ये है कि आपका दिन होने के बाद भी इस दौरान आपको अपने लिए समय नहीं मिलता है। इस दौरान घर के उबटन से लेकर कई तरह के कॉस्मेटिक स्किन केयर रूटीन तक काफी कुछ फॉलो होता है। . Jagran.TV

मिनिमल स्किन केयर टिप्स : अब बात करते हैं उन स्किन केयर टिप्स की जो नेचुरल ग्लो लाने में हमारी बहुत मदद कर सकती हैं। ध्यान रखें कि सभी की स्किन अलग होती है और अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन पर कुछ सूट नहीं कर रहा है तो उसे न इस्तेमाल करें।

स्किन ट्रीटमेंट : सबसे पहला टिप है टाइमिंग से जुड़ा हुआ। अगर आपकी शादी होने में हफ्ता भर रह गया है तो उस वक्त किसी ऐसे स्किन ट्रीटमेंट के लिए बिल्कुल न जाएं जिसे आपने पहले ट्राई न किया हो। यहां तक कि फेशियल वगैरह में भी वही करवाने हैं जिन्हें पहले आजमाया हो। अगर आपको कोई नया फेशियल या क्लीनिंग रूटीन ट्राई करना है तो वो भी शादी से कम से कम 6 हफ्ते पहले ट्राई कर लें ताकि आपको ये समझ में आ जाए कि आखिर वो आपकी स्किन पर कैसा रिएक्शन दे रहा है।

चेहरे पर लगाएं बर्फ : ये ट्रिक आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। दरअसल, शादी के पहले कई सारे फंक्शन होते हैं और दुल्हनों को बहुत सारा मेकअप करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा रिएक्शन मेकअप का न हो तो आप इस ट्रिक को अपनाएं। आप मेकअप करने से पहले पोर्स को बंद करने के लिए चेहरे पर बर्फ रगड़ सकते हैं।

मेकअप रिमूव :  रात में सोने से पहले आप सबसे पहले तो अपनी स्किन का पूरा मेकअप हटा लें। उसके लिए आप मेकअप रिमूवर, फेस ऑयल, फेस वाम, टोनर किसी भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। पर इस्तेमाल वही चीज़ करें जो पहले से करती आ रही हैं। इसके बाद अपने चेहरे पर किसी विटामिन-ई युक्त तेल से 5 मिनट तक मसाज करें। इसके लिए आप इनमें से कोई ऑयल ट्राई कर सकती हैं।

नारियल तेल , बादाम तेल , जैतून का तेल , रोज एसेंशियल ऑयल (कैरियर ऑयल में मिलाकर) , ग्रेप सीड ऑयल , रोज हिप ऑयल

होममेड पैक्स :    अगर आप होममेड पैक बनाना चाह रही हैं तो हमेशा वही इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल करें जिनको पहले टेस्ट किया हो। ऐसे में सबसे सुविधाजनक हो सकते हैं-

एलोवेरा , गुलाब जल , चंदन पाउडर , चिरौंजी , गुलाब की पंखुड़ियां , संतरे के छिलके , टमाटर

स्किन प्रॉब्लम्स :   अगर आपको झाइयां हटानी हैं, एक्ने ठीक करने हैं, चेहरे की क्लींजिंग करनी है, डेड स्किन हटवानी है तो ध्यान रखें कि आप पहले डॉक्टर से बात जरूर कर लें। दरअसल, इन चीज़ों के ट्रीटमेंट्स आपकी स्किन को खराब भी कर सकते हैं। इसलिए पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करके अपनी स्किन के हिसाब से ट्रीटमेंट चुनें।

सन डैमेज  : ये शायद सबसे जरूरी चीज़ मानी जा सकती है। बिना सनस्क्रीन के बाहर ना निकलें। आप सनस्क्रीन को घर के अंदर भी इस्तेमाल करें और इसे अपने स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बना लें। ये एक ऐसी चीज़ है जो आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है और इस एक स्टेप से ही आपकी स्किन में बहुत सुधार हो सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें