चेन्नई में भाजपा कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम देश By Nayan Datt On Feb 10, 2022 चेन्नई के भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने तमिलनाडु भाजपा कार्यालय पर बुधवार देर रात करीब एक बजे पेट्रोल बम फेंक दिया। भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने बताया है कि उनके कार्यालय पर लगभग रात 1:30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया। 15 साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें डीएमके का हाथ था। अब उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है। Share