चार सदस्यीय टीम ने सीएचसी बड़ागांव का किया निरीक्षण

मसौली बाराबंकी । नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस की चार सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का निरीक्षण किया चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सीएचसी का एसेसमेंट किया तथा इमरजेंसी वार्ड ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, एवं पैथोलॉजी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अस्पताल की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को देखकर सन्तोष व्यक्त किया। अवार्ड योजना के अंतर्गत नामित एन्सेस्थीसिया एन्ड क्रिटिकल केयर के प्रोफेसर डॉ. मो. परवेज़ खान, राज्य सलाहकार क्वालिटी इंसोरेंस आश मोहम्मद, मण्डलीय सलाहकार क्वालिटी इंसोरेंस डॉ. अमित शुक्ला, जिला  सलाहकार क्वालिटी इंसोरेंस डॉ. पंकज मौर्य टीम ने सर्वप्रथम लैब का जायजा लिया तथा टीबी कक्ष में जाकर लैब टैक्नीशियन रोहित रॉय से विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार दोहरे की मौजूदगी में नामित टीम ने कम से कम छह घंटे तक निरीक्षण किया। टीम के सभी सदस्यों ने इंस्पेक्शन दौरान मरीजों से बातचीत भी की और उन्हे मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में पहुंच टीम ने स्टाफ कर्मियों से उनके काम व मरीजों के रख रखाव संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए अस्पताल की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को देखा और इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। कायाकल्प टीम ने चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सीएचसी का एसेसमेंट किया गया तथा कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि चिकित्सालय की नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है। चिकित्सालय परिसर में कहीं भी गंदगी नहीं मिली। चिकित्सालय के सभी विभाग भी मानक के अनुसार सही पाए गए। टीम के सदस्यों ने स्टाफ़कर्मियो से भी बातचीत की। तथा वार्ड ब्वाय राकेश कुमार वर्मा, लल्लन,स्वीपर राधे की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश पटेल, आशाराम चैधरी, डॉ. सर्वेंद्र सिंह, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. अनुप्रिया थडानी, डॉ. हारून रशीद अतिकी, डॉ. प्रीति वर्मा सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें