घुटनों में दर्द के लिए घरेलु उपाय | Knee Pain Gharelu Upay in hindi

घुटनों में दर्द के लिए घरेलु उपाय Knee Pain Home Treatment and Ghutno main dard Gharelu Upay in hindi

घुटनों में दर्द से निवारण के लिए यह ब्लॉग पढ़े . इसमें वे सही घरेलु नुस्खे हैं जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं . फिर भी अगर आपको बहुत लम्बे समय से दर्द है तो डॉक्टर से जरुर संपर्क करें . ऐसे दर्द को नजरअंदाज ना करें .

घुटनों एवम जोड़ो का दर्द आज के समय में बहुत बड़ी परेशानी हैं जो उम्र देख कर नहीं आती . इसका सबसे बड़ा कारण हैं जरुरत से ज्यादा वजन होना . रोगों की इस दुनियाँ में मनुष्य को सबसे पहले अपने शरीर के प्रति उत्तरदायी होना चाहिये . अगर आपका वजन अधिक हैं तो उसे समय रहते कम करें साथ ही कम हैं तो उसे बढायें .

आवश्यक्ता से अधिक वजन कम होना या अधिक होना दोनों ही नुकसान देह हैं . इसके अलावा भी शरीर की अच्छी रोकथाम के लिए दैनिक रूप से योग, प्राणायाम, सैर अथवा जिम जैसे कार्य करना अनिवार्य होना चाहिये . माना कि आज के वक्त में अगर रोग बढ़े हैं तो उसके उपाय भी हैं लेकिन मेडिकल उपाय से कई ज्यादा अच्छे उपाय योग साधना, प्राणायाम अथवा रोजमर्रा के घरेलु साधनों में हैं . लेकिन यह समय रहते अपनायें जायें तो इनका फायदा जरुर मिलता हैं .

घुटनों में दर्द एक बहुत बड़ी दर्दनाक तकलीफ हैं जब भी घुटनों का दर्द होता हैं, नानी याद दिला देता हैं .

घुटनों में दर्द से बचने के लिए शारीरिक व्यायाम एवम घरेलु उपाय सदैव शल्यचिकित्सा से बेहतर होते हैं परन्तु यह उपाय समय रहते करने पर ही उचित लाभ देते हैं . समय बीत जाने पर इनका असर नहीं होता . अतः समय रहते जाग जायें और घुटनों के दर्द जैसे रोगों को नज़रअंदाज ना करें .

घुटने दर्द के बारे में पूरी जानकारी

घुटनों में दर्द के तीन अहम् कारण (Reason of Knee Pain):

वजन  (Weight):

अगर शरीर का वजन अधिक हैं और घुटने की मांस पेशा कमज़ोर हैं तो घुटनों का दर्द होता हैं . इसके लिए रोजाना सैर पर जायें हो सके तो दौड़ लगायें .साथ ही नियमित योग करें .इसके बारे में विस्तार से पढ़े .

वजन बढ़ाने के उपाय  वजन कम करने के उपाय लुब्रिकेंट कम होने पर :

शरीर के जोड़ो में दर्द का कारण हैं शरीर से लुब्रिकेंट की कमी हो जाती हैं एक ऐसा तरल पदार्थ जिसके कारण जोड़ो को मूव करने में आसानी होती हैं अगर इसकी कमी हो जाती हैं तो घुटनों में दर्द (Ghutno main dard ) रहता हैं .

अत्यधिक शारीरक कार्य :

अगर आपने अपने जवानी के दिनों में जरुरत से ज्यादा दौड़ा हैं या किसी खेल के खिलाड़ी जैसे दौड़, फ़ुटबाल, क्रिकेट या हॉकी आदि रहे हो तो भी एक वक्त के बाद घुटने जवाद दे जाते हैं और उनमे दर्द होने लगता हैं . इसके अलावा कई लोग जिम में आवश्यक्ता से अधिक ट्रेडमील और साइकिलिंग करते हैं सोचते हैं इससे वजन कम होगा लेकिन बाद में यह सिविअर घुटनों के दर्द (Ghutno main dard ) का कारण बन जाता हैं . इसलिए बार बार कहते हैं कि कोई भी कार्य जरुरत से ज्यादा करने पर वो तकलीफ देता हैं .

यह हैं तीन मुख्य कारण जिनकी वजह हैं घुटनों में दर्द (Ghutno main dard ) रहता हैं .आगे जाने कुछ घरेलु नुस्खे जिनसे घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती हैं .

घुटनों में दर्द के लिए घरेलु उपाय  Knee Pain Gharelu Upay in hindi

बर्फ की सिकाई :

घुटनों के दर्द (Ghutno main dard ) से तुरंत राहत पाने के लिए बर्फ के टुकड़े से सिकाई की जाती हैं इससे रक्त का प्रवाह ठीक होता हैं और घुटने में आई सुजन एवम दर्द दोनों में राहत मिलती हैं . बर्फ की सिकाई के लिए उसे एक कपड़े में लपेट कर धीरे- धीरे घुटने पर रगड़ते हैं यह प्रक्रिया 10 से 20 मिनिट तक दौहाराएँ इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी .

एप्पल साइडर सिरका भी घुटनों के दर्द में सहायक होता हैं :

एप्पल साइडर सिरका घुटनों के दर्द (Ghutno main dard ) में राहत पहुँचाता हैं .यह घुटनों अथवा अन्य जोड़ वाले स्थान के आस- पास के हानिकारक टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालता हैं साथ ही जोड़ो के लुब्रिकेंट को बढ़ाता हैं जिससे घुटनों अथवा जोड़ो के दर्द में राहत मिलती हैं .

एप्पल साइडर सिरका लेने का तरीका :

सिरका नहाते वक्त अपने गरम पानी में दो कप भरकर मिलायें एवम उस पानी से घुटनों की सिकाई करें .एप्पल साइडर सिरका के साथ सरसों का तेल लेकर उससे घुटनों की मालिश करें .दो टेबल स्पून एप्पल साइडर सिरका दो गिलास पानी में मिलायें और धीरे- धीरे उस पानी को पियें .इससे घुटनों के दर्द एवम अन्य जोड़ो के दर्द में राहत मिलेगी .

मैथी दाना :

मैथी दाना जोड़ो के एवम घुटनों के दर्द में राहत देता हैं . इसके लगभग 30 से 90 दिनों के सेवन बाद बरसों पुँराना दर्द ठीक होने लगता हैं .

मैथी दाना कैसे ले :

10 से 15 ग्राम मैथी दाने का चूर्ण बनाकर रखले और रोजाना खाली पेट एक गिलास गरम पानी के साथ एक चम्मच खाले .8 से 10 मैथी दाने को रात भर भिगो कर रखे सुबह उठते ही उसे पानी सहित खाले .रोजाना 30 से 90 दिन यह उपाय करने पर बरसो पुराने घुटने के दर्द या अन्य जोड़ो के दर्द से आपको राहत मिलेगी .

अदरक का सेवन :

अदरक एक गुणकारी जड़ीबुटी की तरह काम करता हैं इसके सेवन से कई तरह के रोग दूर होते हैं . अदरक एक दर्द निवारक की तरह काम करता हैं इसके सेवन से शरीर के सभी दर्द दूर होते हैं साथ मस्सल्स दर्द भी ठीक होता हैं .यह मांस पेशी कि जकड़न को कम करता हैं जिससे दर्द में राहत मिलती हैं .

कैसे करें अदरक का सेवन :

रोजाना दो से तीन बार अदरक की चाय पियें .अदरक का रस को पानी में मिलाकर उसे उबाले और शहद एवम नींबू के रस के साथ मिलाकर पीयें .अदरक का रस एवम शहद मिलाकर पीयें .अदरक के तेल से घुटनों एवम दर्द वाली जगह पर रोजाना 2 से 3 बार मालिश करे .अदरक के यह सभी उपाय आपको घुटनों के दर्द में राहत देंगे .

गुणकारी हल्दी दे घुटनों के दर्द में राहत :

दर्द में हल्दी बहुत फायदेमंद हैं जिसमें ऐसे गुण होते हैं जो दर्द विनाशक होते हैं . साथ ही शरीर के अंगो की सुजन ठीक करने में भी सहायक होते हैं . अतः लोग रात्रि में हल्दी का दूध लेते हैं . गठिया के दर्द में भी हल्दी अत्यंत लाभकारी हैं .

कैसे ले हल्दी ?

आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में डालकर उसे उबाले और शहद के साथ ले .हल्दी को गरम करके शहद के साथ चाटे .आधा चम्मच हल्दी दूध में डालकर उबाले और उसे पीयें .इस तरह किसी न किसी रूप में हल्दी का सेवन करें इससे शारीरक दर्द में आपको राहत मिलेगी .

नीबू एवम आँवला :

किसी भी तरह के दर्द में राहत के लिए नींबू एवम आँवला खाने से शारीरक दर्द अथवा गठिया के दर्द में राहत मिलती हैं इसके लिए नींबू को रोजाना खाने के साथ ले सकते हैं . आँवले का रस भी ले सकते हैं .

इस तरह यह सभी बहुत अच्छे, आसान एवम बिना किसी नुकसान के किये जाने वाले उपाय हैं जिनसे घुटनों के दर्द में राहत मिलती हैं .

यह घुटनों में दर्द के लिए घरेलू नुस्खे इसके अलावा कुछ योगासन हैं जो घुटनों के साथ, पीठ एवम कमर के दर्द में भी फायदेमंद रहते हैं .

सबसे मुख्य जिनके घुटनों में दर्द (Ghutno main dard ) रहता हैं उन्हें रोजाना 30 मिनिट सैर करना जरुरी हैं और अगर आप दौड़ सकते हैं तो बहुत अच्छा होगा .

घुटनों में अथवा अन्य शारीरक दर्द के लिए योगासन :

ऐसे कई योगासन हैं जो शारीरक तकलीफों में आराम देते हैं और कोई नुकसान भी नहीं देते . Knee Pain Home Treatment In Hindi Ghutno main dard यह आर्टिकल खास आपको घुटनों के दर्द (Ghutno main dard ) में राहत देगा और सभी नुस्खे घर के हैं जो आपको आसानी से उपलब्ध होंगे . और कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं .

योग के बहुत से फायदे हैं इसे जीवन का अहम् हिस्सा बनांये . किसी भी बीमारी का घरेलु इलाज ही सबसे उत्तम उपाय होता हैं .क्यूंकि ना इसमें बहुत पैसा लगता हैं और ना ही कोई नुकसान पहुँचता हैं .साथ ही इसके कई लाभ मिलते हैं . योग के एक नहीं अनेक लाभ हैं . यह योग के लाभ जानने के लिए क्लिक करे .योग के लाभ जानने के लिए पढ़े.

योग विधा में सबसे अधिक उपयोगी योग सूर्य नमस्कार हैं . जिसके कई फायदे हैं यह वजन कम करने के साथ शरीर को सुडोल बनाता हैं . इसके सभी 12 योगो में सारे गुण विद्यमान हैं . बड़े- बड़े फिल्म स्टार भी रोजाना सूर्य नस्कार से अपने दिन की शुरुवात करते हैं . समय निकालकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाये और सूर्य नमस्कार करें . यह शरीर की बनावट को संतुलित करता हैं और उसमे लचीलापन बनाये रखता हैं जिससे शारीरिक दर्द से राहत मिलती हैं .सूर्य नमस्कार के बारे में विस्तार से पढ़े .

घुटनों के दर्द  में राहत के लिए इस आर्टिकल से आपको कितना फायदा हुआ . क्या आप इसके अलावा भी अन्य नुस्खे जानते हैं जिससे रोगियों को राहत मिले तो हमसे जरुर शेयर करें .

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें