घर बैठे जान सकेंगे Railway पार्सल का लाइव स्टेटस

अब लोग घर बैठे ही ट्रेनों से जाने वाले अपने पार्सल का मॉनिटरिंग और लाइव स्टेटस ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्टेशन पर फोन कर पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल फोन पर बुकिंग से लेकर लोडिंग और अनलोडिंग तक की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। फिलहाल इस व्यवस्था को हटिया स्टेशन पर लागू किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। कई दफा पार्सल सामान की मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। इससे लोगो को निजात मिलेगा।

पहले चरण में देश के बड़े स्टेशनों पर लागू किया गया था। दूसरे चरण में हटिया स्टेशन से हो रहा है। 25 मार्च से इस नई व्यवस्था का उद्घाटन दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी करेंगी। जबकि तीसरे चरण में रांची रेलवे स्टेशन, झालदा स्टेशन , मुरी स्टेशन और  तोरांग स्टेशन पर व्यवस्था लागू होगी।

पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पार्सल पर बार कोड लगाए जाएंगे। पार्सल को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने की कवायद चल रही है। कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था से पार्सल से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी तरह गुणवत्तापरक व आसान हो जाएगी। बुकिंग से संबंधित सभी जानकारी कंप्यूटराइज्ड हो जाएगी।

पार्सल समय से नहीं पहुंचने पर कई बार लोग अपने सामान के लिए शिकायत ट्वीट एवं पत्रों के माध्यम से रेलवे प्रशासन को करते हैं। इससे दोनों को भी परेशानी होती है। कुछ सामान के निर्धारित गंतव्य पर पहुंचने में महीनों लग जाते हैं। लेकिन पार्सल मैनेजमेंट के तहत व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।  कुछ उपभोक्ता थक-हार कर सामान को भूल जाते हैं। कुछ कोर्ट की शरण लेते हैं।

रेलवे पार्सल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की जाएगी। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत संबंधित रेलकर्मियों को जीपीएस आधारित हैंड हेल्ड टर्मिनल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

किसी उपभोक्ता का अगर पार्सल के दौरान दिए गए रिसिप्ट गुम हो जाता है तो उसे पार्सल नहीं दिया जाता है। इसके लिए उसे एक बॉन्ड भरना पड़ता है। जबकि इस व्यवस्था के तहत अगर उपभोक्ता का रिसिप्ट गुम हो जाए भी तो परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि उपभोक्ता को उसका पार्सल मिल जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें