ग्वालियर में 10 साल की बच्ची को छेड़ा; भीड़ ने आरोपी को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 ग्वालियर 10 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक मनचले की पिटाई कर दी। बच्ची घर के पास ही साइकिल चला रही थी। आरोपी ने उसे इतना तंग कर दिया कि वह घबराकर साइकिल छोड़कर भागी। घर पर पापा को बताया। फिर भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। बजरंग दल के लोग भी आ गए। आरोपी को पीटते हुए पुलिस को सौंपा गया। घटना जनकगंज इलाके की है। आरोपी का नाम राहुल गुजराती बताया गया है। वह पड़ाव इलाके का रहने वाला है। ठेले पर फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। घटना गुरुवार की है। बच्ची साइकिल चला रही थी। आरोपी उस पर फब्तियां कसने लगा। आरोप है कि शुरुआत में बच्ची ने उसे इग्नोर किया, लेकिन बच्ची की खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी हद पार कर गया। उसके करीब आने पर बच्ची इतना ज्यादा डर गई कि जहां थी, वहीं साइकिल छोड़कर घर की तरफ दौड़ लगा दी। यह भी पढ़ें Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की… Mar 10, 2026 अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी… Mar 10, 2026 बजरंग दल ने पुलिस के हवाले किया आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने तो पीटा ही, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी मारपीट की। कुछ देर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक पर शुक्रवार सुबह तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। केस करने की बात कही गई है। Share