गोठान समूहों की 25 महिलाओं को क्षमतावर्धन हेतु कराया गया क्षेत्रीय भ्रमण

कोण्डागांव : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा गोठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर तथा ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने एवं इसके द्वारा गांवों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 25 समूहों की महिलाओं को क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत् क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इसके तहत् इन महिलाओं को जिले के मल्टी एक्टीविटी गोठानों में विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं उनके विपणन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें इन गतिविधियों को अपने गांव के गोठानों में संचालित करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया साथ ही इन सफल गोठानों के संचालन के तरीकों के संबंध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके तहत् इन महिलाओं को मुरनार, कोंगेरा, बोलबोला, कनेरा आदि गोठानों का भ्रमण कराया गया। जिसमें उन्हें डेयरी, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, बटेर पालन, सुकर पालन, बकरी पालन आदि की जानकारी दी गई।

जिले में 06 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की होगी स्थापना
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 06 स्थलों पर ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जायेगी। जिसके तहत् ग्राम करनपुर में बेलमेटल से बनी सामग्रियों के लिए, ग्राम चुरेगांव में दुग्ध उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण हेतु, बोरगांव में रेशम बुनकरों हेतु, मसोरा में रेशम उत्पादन केन्द्र में रेशम उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण हेतु, माकड़ी में जैविक चावल उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु तथा राजागांव में सुगंधित तेल के उत्पादन एवं उनके प्रसंस्करण हेतु ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित किये जायेंगे। इन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की सहायता से राज्य शासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों एवं बिहान समूहों को इससे जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य बनाया गया है। इसके माध्यम से जिले में हजारों की संख्या में रोजगार उत्पन्न होंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफारिश की     |     Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्याकांड का खुलासा     |     Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ्री करने की मांग     |     Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन का खुलासा     |     Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फरार     |     Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में घुसने का खुलासा     |     Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले फैसला     |     Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज     |     Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें