गुजरात सरकार ने लागू की नई आइटी पालिसी, एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

Gujarat IT Policy सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात की नई आइटी पालिसी घोषित की है। 2022 से 2027 तक यह पालिसी अमल में रहेगी। सरकार में गुजरात के आइटी एक्सपोर्ट को 3000 करोड़ से 25000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इससे एक लाख नई नौकरियों का सृजन होगा।

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रदेश की नई आइटी पालिसी की घोषणा की है। 2022 से 2027 तक यह पालिसी अमल में रहेगी। सरकार में गुजरात के आइटी एक्सपोर्ट को 3000 करोड़ से 25,000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इससे एक लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस सेवर टेक्नोलाजी सिटी गिफ्ट पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में वर्ल्ड क्लास आइटी टाउनशिप विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपर्स को 100 करोड़ रुपये की सहायता का भी एलान किया है। सरकार ने गुजरात में इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, आइटी एक्सपोर्ट, आइटी सर्विसेज तथा आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने पर खास जोर दिया है। राज्य में आइटी इंडस्ट्री का एक माहौल तैयार करने तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए युवा युवा उद्यमियों व निवेशकों से आगे आने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में इनफार्मेशन टेक्नोलाजी इको सिस्टम के विकास के लिए सरकार व तकनीकी कंपनियों के एक साथ आने की भी बात कही है।

राज्य में इनोवेशन सेंटर तथा इमर्जिंग टेक्नोलाजी पर खास जोरमुख्यमंत्री ने कहा कि आइटी एक्सपोर्ट में गुजरात की हिस्सेदारी 3000 करोड़ की है, जिसे 25000 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। आइटी सेक्टर एक्सपोर्ट में गुजरात में काफी संभावनाएं हैं। राज्य को ऐसे टाप पांच राज्यों में शामिल करने को सरकार ने अपनी प्राथमिकता रखी है। राज्य में इनोवेशन सेंटर तथा इमर्जिंग टेक्नोलाजी पर खास जोर दिया जाएगा। गुजरात में पंजीकृत तथा गुजरात में जिन कंपनियों का मुख्यालय होगा, उन्हें आर्थिक रूप से तथा करो में भारी राहत दी जाएगी। सरकार ने 10 कर्मचारियों से संचालित होने वाली तथा उससे बड़ी कंपनियों के रोजगार सर्जन करने व युवाओं को नौकरी देने पर वेतन का 50 फीसद तथा निवेश का 25 फीसद तक आर्थिक मदद करने का एलान किया है। मेगा प्रोजेक्ट के लिए यह सीमा 200 करोड़ रुपये की होगी। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये तक के तरुण लोन पर सात फीसद की दर से ब्याज भुगतान में भी सरकार मदद करेगी। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी पूरी तरह छूट रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ सपनों में से एक बेरोजगार मुक्त रोजगार युक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में आइटी पालिसी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

आइटी सेक्टर में बढ़ेगा निर्यात

शिक्षा मंत्री जीतूभाई बागानी ने कहा कि गुजरात में आइटी व आइटी सेक्टर में सालाना 3000 करोड़ रुपये का निर्यात को बढ़ाकर 25000 करोड़ रुपये तक ले जाना है। इस क्षेत्र में भविष्य में 100000 नई नौकरियों का सृजन होगा। इसके अलावा आइटी इन्फ्राट्रक्चर डाटा सेंटर इमर्जिंग टेक्नोलाजी तथा इनोवेशन सेंटर की उपलब्धता में भी गुजरात अव्वल होगा।

आइटी इंडस्ट्री को मिलेगी गति

सिनरसोफ्ट टेक्नोलाजी कंपनी के सह संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल शाह का मानना है कि सरकार की नई आइटी पालिसी गुजरात की आइटी इंडस्ट्री को गति देने वाली होगी। सरकार ने हार्डवेयर व साफ्टवेयर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 25 फीसद तक बोनस देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनियों को संचालन के लिए व पेशेवर को नौकरी पर रखने के लिए भी सरकार सीधे आर्थिक मदद करेगी। इससे राज्य में युवा उद्यमी नए स्टार्टअप शुरू करने का साहस कर सकेंगे। ‌गुजरात सरकार की नई आइटी पालिसी स्टार्टअप सपोर्टेड आइटी एक्सपोर्ट बढ़ाने वाली तथा जाब ओरिएंटेड साबित होगी। इससे लघु व मध्यम दर्जे की आइटी कंपनियों को काफी सहूलियत तथा आर्थिक मदद मिलेगी। आइटी सेक्टर के विकसित होने के प्रथम फेज में बेंगलुरू, मुंबई व नोएडा में तेजी से यह उद्यम फला-फूला, लेकिन अब गुजरात में सरकार कि इस नीति के अमल में लाने से आइटी सेक्टर में अहमदाबाद व गांधीनगर में अन्य शहरों की बड़ी भूमिका होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान     |     जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप     |     राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199 किग्रा वजन     |     कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप     |     रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बिजली कार्यालय का घेराव     |     एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला     |     बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंटनी का आरोप     |     ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश     |     छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां खारिज     |     रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें