गुजरात में ‘युवा हूं, लड़ सकता हूं’ स्लोगन के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत गुजरात By Nayan Datt On Feb 14, 2022 अहमदाबाद । उत्तर प्रदेश में “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस गुजरात में युवा हूं, लड़ सकता हूं जैसे स्लोगन के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। गुजरात में बजट सत्र से पहले विधायकों को संसदीय प्रशिक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,… Jul 18, 2026 Danta Civil Hospital News: एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी… Jul 14, 2026 प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकुर एवं नेता विपक्ष सुखराम राठवा तथा प्रदेश प्रभारी डॉ रघु शर्मा की अगुवाई में गुजरात कांग्रेस के विधायकों को बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति के गुर सिखाए गए। कोरोना महामारी के दौरान गुजरात में हुई मौतों को लेकर कांग्रेस पहले से हमलावर है, युवाओं को रोजगार तथा महिला सुरक्षा को लेकर के भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेने से नहीं चूक रही है। राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी आदि नेताओं की उपस्थिति में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव एवं बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा की। Share