गाजियाबाद में PNB के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, बैंक कर्मियों पर दर्ज हुई FIR उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 गाजियाबाद | के नेहरूनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक महिला के लॉकर से करीब 70 लाख रुपए के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है | पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने PNB पर आरोप लगाते हुए गुरुवार को बैंक अफसरों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में IPC की धारा 406 के तहत केस दर्ज कराया है, हालांकि इस मामले में सिहानी गेट पुलिस ने महिला की तहरीर पर साल-2019 से अब तक तैनात रहे बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है | उन्होंने कहा कि उनके बैंक लॉकर से 70 लाख के जेवर गायब हो गए हैं | बता दें कि बीते 28 फरवरी को गोदरेज कंपनी और बैंक के कर्मचारियों और खाताधारक महिला की मौजूदगी में लॉकर को तुड़वाया तो घटना का पता चला | Share