कौन है कश्मीरी पंडितों का कातिल बिट्टा कराटे? ‘द कश्मीर फाइल्स’ में है जिक्र

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को देखकर लोगों की आंख में आंसू आ जाते हैं. इस मूवी को देखने वाले कई लोगों को कहना है कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को परदे पर देखना भी आसान नहीं है.

सुर्खियों में बिट्टा कराटे का वो इंटरव्यू
इस फिल्म में कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को पर्दे पर दिखाया गया है. फिल्म में एक ऐसा इंटरव्यू भी है जिसके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. सच्ची दास्तान को बयान करती इस फिल्म में बिट्टा कराटे (Bitta Karate) नाम के एक शख्स का इंटरव्यू है जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. दरअसल फिल्म रिलीज होने के बाद इसी बिट्टा कराटे (Bitta Karate) नाम के शख्स का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कौन है बिट्टा कराटे जिसने 20 लोगों को मारने की बात खुद ही इंटरव्यू में कबूली थी.

पहले कबूला फिर मुकर गया
आपको बता दें कि यूट्यूब पर बिट्टा कराटे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद कश्मीरी पंडितों के मर्डर करने की बात कबूलता है. बिट्टा कराटे कहता है कि उसने करीब 20 लोगों का कत्ल किया था, जिनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित थे. वीडियो में बिट्टा जब लोगों को मारने की बात करता है तो उसके चेहरे पर जरा भी दुख तक नहीं दिखता. बिट्टा कहता है कि उसे कत्ल करने का ऑर्डर मिलता था. अगर कहा जाता तो वह अपनी मां और भाई को भी मार देता. बिट्टा कराटे उर्फ फारूक अहमद डार आज के समय में जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (JKLF) का चेयरमैन है. साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बाद बिट्टा कटारे राजनीति की दुनिया में उतर गया था. इंटरव्यू में बिट्टा कटारे ने नरसंहार को लेकर सारे आरोप कबूले थे, लेकिन बाद में वह इनसे पलट गया.

कभी मौत की सजा से डरा कराटे अब कहा हैं?
कातिल कराटे ने खुद अपने राज दुनिया के सामने खोले थे. वहीं बड़ी बात ये कि कई हत्‍याओं के इस आरोपी को खुद कभी मौत यानी फांसी की सजा का डर था, लेकिन वो बाद में बेल मिलने पर जेल से रिहा हो गया. दरअसल उसके खिलाफ तब ठोस सबूत नहीं मिल पाए थे. हालांकि उसने मीडिया को दिए गए इंटरव्‍यू में खुद की गई हत्‍याओं और बाकी गुनाहों के बारे में बताया था. बिट्टा कराटे ने इंटरव्‍यू में स्‍वीकार किया था कि वह पाकिस्‍तान से 32 दिन की ट्रेनिंग लेकर आने के बाद आतंकी बना था. उसने बताया था कि वह जब केवल बीस साल का था तब स्‍थानीय प्रशासन से परेशान होकर आतंकी बनने का फैसला किया था.

जज ने की थी ये टिप्पणी
बिट्टा को सबसे पहले जून 1990 में गिरफ्तार किया गया था वो 2006 तक यानी 16 साल जेल में रहा. साल 2006 में उसे जमानत पर रिहा करते हुए टाडा कोर्ट के जस्टिस एनडी वानी ने कहा, ‘अदालत इस तथ्य से अवगत है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं जिसमें मौत की या फिर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है लेकिन एक तथ्य ये भी है कि अभियोजन पक्ष ने मामले में सही तरीके से बहस करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है. लिहाजा बिट्टा को जमानत दी जाती है.’

2019 में फिर गिरफ्तार
जेल से छूटने के बाद बिट्टा जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) में शामिल हुआ. आज भी वो जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में है. वहीं पुलवामा हमले के बाद बिट्टा को आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत कार्रवाई करते हुए टेरर फंडिंग के आरोप में 2019 में एनआईए (NIA) ने गिरफ्तार किया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन्य सहयोग और तकनीक साझेदारी पर हुआ मंथन     |     तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानूनी तलाक     |     अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन सीमा से सटे 40 गांवों में रुका पलायन और बढ़ी आबादी     |     भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम जनकपुर के मध्य जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा     |     भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ने कर दिया उसका जिंदा जी अंतिम संस्कार     |     गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल     |     बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों के हाथ-पैर बांधकर क्रूर सजा देने का आरोप     |     उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुआ भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग घायल     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटों को लेकर आमने-सामने आए राजभर और निषाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति गठित     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें