कृष्ण की ब्रजभूमि से महादेव की काशी तक छिपे हैं होली के कई रहस्य, होली का हर नाम व्यक्त करता है

देश में इन दिनों होली की धूम है. जहाँ काशी सहित देश के कई राज्यों में इस साल होलिका दहन- गुरुवार, 17 मार्च, 2022 यानी कि आज को होगा. वहीं 18 मार्च, शुक्रवार के दिन रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली जाएगी.

लेकिन कुछ जगहों पर इस बार होली 19 मार्च को भी मनाई जा रही है. ऐसा तिथियों में हेर-फेर के कारण है. होली भले ही त्यौहार एक है लेकिन इसके नाम अनेक हैं हर नाम अपने आप में एक रहस्यमय खासियत छिपाए हुए है. आज हम आपको अलग अलग राज्यों या शहरों में भिन्न भिन्न प्रकार की होली मनाने का कारण उसके पीछे का रहस्य बताने जा रहे हैं.

कपड़ा फाड़ होली
यूपी बिहार में तो खासतौर से इस बार ‘कपड़ा-फाड़’ होली होने वाली है. क्योंकि पिछले दो साल से कोरोना की वजह से लोग ऐतिहात के साथ होली खेल रहे थे.

40 दिनों का रंगोत्सव
वहीं कृष्ण की नगरी मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, नंदगाँव राधा के बरसाने में होली कई दिन पहले से ही खेली जाती है. वृन्दावन में होली रंगभरी एकादशी से शुरू होकर बुढ़वा मंगल तक चलती है.

किसानों की होली
रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन वसंत ऋतु के आगमन का भी संकेत है. वैदिक काल में इस पर्व को ‘नवात्रैष्टि यज्ञ’ कहा जाता था. उस समय किसान खेत के अधपके अन्न को यज्ञ में दान करके प्रसाद लेने का विधान समाज में था. अन्न को होला कहते हैं, इसी से इसका नाम होलिकोत्सव पड़ा. आज भी शायद कई छोटे छोटे गांव में किसानों का ये रिवाज निभाया जाता होगा.

चिता भस्म होली
यूपी-बिहार में होली अलग ही लेवल पर होती है लेकिन बाकी राज्य भी कम नहीं है, उनका भी होली मनाने का अपना अलहदा अंदाज है. अगर बात बनारस की करें तो वहां होली की शुरूआत रंगभरी एकादशी से ही हो जाती है. रंगभरी एकादशी पर भूतभावन बाबा भोलेनाथ के गौना के दूसरे दिन काशी में उनके गणों के द्वारा चिताभस्म की होली खेली जाती है. रंगभरी एकादशी के मौके पर गौरा को विदा कराकर कैलाश ले जाने के साथ ही भगवान भोलेनाथ काशी में अपने भक्‍तों को होली खेलने हुडदंग की अनुमति प्रदान करते हैं. इसके बाद ही काशी होलियाने मूड में आती है. फिर तो अस्सी से लेकर राजघाट तक, क्या गली-क्या घाट चारो तरफ बस बनारसी मस्ती छा जाती है.

राधा-कृष्ण का रास कामदेव का पुनर्जन्म
सिर्फ प्रह्लाद कथा ही नहीं, होली का यह पर्व राक्षसी ढूँढ़ी, राधा कृष्ण के रास कामदेव के पुनर्जन्म से भी जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि होली के अवसर पर भगवान विष्णु के अवतारों द्वारा कई राक्षसों का वध हुआ. वहीं, एक कथा ये भी है कि होली के पर्व का प्रारंभ श्री कृष्ण ब्रज स्वामिनी श्री राधा रानी के प्रेम रास से हुआ था. इसके अतिरिक्त ये भी माना जाता है कि भगवान शिव के कोप के चलते उनके तीसरे नेत्र से भस्म हुए कामदेव का जन्म भी होली के अवसर पर ही हुआ था. इस कारण से होली को प्रेम का पर्व माना जाने लगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |     MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े     |     Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP की सख्त कार्रवाई     |     Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति के मायने     |     Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद     |     Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें