कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज की जगदीप धनखड़ को राज्यपाल के पद से हटाने वाली याचिका

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक अधिवक्ता द्वारा दायर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाने के लिए रिट याचिका खारिज कर दी है। वकील रामप्रसाद सरकार यह याचिका दायर की थी। बताते चलें कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का टकराव चरम पर है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में राज्यपाल के खिलाफ मुद्दे उठाए गए हैं और विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। ममता आगामी माह गैर भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ राज्यपाल की अति सक्रियता के खिलाफ बात करने के लिए बैठक भी करने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी बात की है। यही नहीं ममता ने राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लाक कर दिया है।

इन सब विवादों व गतिविधयों के बीच गुरुवार को अचानक राज्यपाल धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजभवन आकर बातचीत करने का न्योता दे दिया। राज्यपाल ने सीएम ममता को इस बाबत पत्र लिखा है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि राज्यपाल ने जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब विवाद बढ़न के बाद बातचीत शुरू करने की बात कही गई है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इसी सप्ताह राजभवन आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बातचीत से सभी समस्याओं का समाधान होता है, इसलिए चर्चा करने की जरूरत है। धनखड़ ने सीएम को भेजे पत्र को ट्वीट भी किया है। पत्र में लिखे शब्दों को लेकर कई लोग कह रहे हैं कि राज्यपाल विवाद को थामने के लिए तत्पर हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने सुविधानुसार मिलने का अनुरोध किया है।

पिछले दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट किया था कि राज्यपाल ने जिस तरह से बंगाल विधानसभा सत्र की समाप्ति की घोषणा की, वह उनके जैसे संवैधानिक प्रमुख के लिए अवांछनीय है और उनसे इस तरह के गैर-सैद्धांतिक व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसका जवाब देते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का सख्त अवलोकन सच्चाई से जुड़े आदेश के अनुरूप नहीं है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, अविश्वास और आरोपों से गरमाया सदन; जानें बड़ी बातें     |     Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरेलू कलह या कुछ और, जानें पूरा मामला     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें