ओमप्रकाश राजभर का तंज, बोले- 10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में… देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीफ में शेष एक दिन ही रह गया है। ऐसे में तमाम राजनीति दल जनता को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने वादा किया कि यूपी में उनकी सरकार बनी तो एक बाइक पर तीन लोग आराम से जा सकेंगे और उनका चालान भी नहीं होगा। यह भी पढ़ें LPG Ship Shivalik: भारत पहुँचा दुनिया का सबसे बड़ा गैस… Mar 16, 2026 हरीश राणा को मिली ‘दर्द’ से मुक्ति! 13 साल के… Mar 16, 2026 राजभर ने कहा कि ‘ट्रेन में 70 सीट होती हैं. 300 आदमी डिब्बे में बैठते हैं। फिर भी रेलगाड़ी का चालान नहीं होता है। 9 सवारी पर जीप पास होती है और 22 लोगों को लेकर जाती हैं उस पर भी चालान नहीं होता है। राजभर ने इसके साथ ही कहा, ‘मोटर साइकिल पर दो सवारी पास है। अगर गलती से उस पर तीन लोग बैठ जाते हैं तो पुलिस उनका चालान कर देती है। ये चालान क्यों होता है?’ राजभर ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर बाइक पर 3 सवारी फ्री होगी, कोई चालान नहीं कटेगा। इतना ही नहीं सीएम योगी पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि 10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में।’ उन्होंने कहा कि महंगाई और नौकरी की उनकी मांग को लेकर समझौता नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दिया। बता दें कि राजभर इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। Share