ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी क्यों दी… सेना के शौर्य को सलाम लेकिन कांग्रेस पूछती रहेगी ये 10 सवाल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक विपक्ष पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए मुहंतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार का साथ दे रहा था. अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है, सीमा पर शांति भी है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के खत्म होते-होते सियासी दलों की आपसी एकता भी तार-तार हो गई है. अब सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले करने में पूरा जोर लगा चुके हैं. कांग्रेस ने पहलगाम को लेकर 10 सवाल भी तैयार किए हैं.

भले ही पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देने के मामले में बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंल विदेश दौरे पर जा रहा हो, लेकिन देश के भीतर की राजनीति पुराने ढर्रे पर लौट चुकी है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी के सियासी हमलों और जनता के बीच वोट बटोरने की मुहिम का आरोप लगाकर अब कांग्रेस भी देशभर में सवालों की झड़ी लगाकर सरकार को घेरने को तैयारी कर चुकी है.

फिक्स सवाल के इधर-उधर गए तो होगा एक्शन

कांग्रेस भारतीय ‘सेना के शौर्य को सलाम’ की थीम पर जय हिंद रैलियों, नुक्कड़ सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंसों का ऐलान पहले ही कर चुकी है. अब पार्टी की ओर से बीजेपी और केंद्र सरकार से 10 बड़े सवालों की फेहरिस्त भी तैयार की गई है, जिसे जनता के बीच ले जाया जाएगा.

पार्टी ने अपने सभी दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके लिए ताकीद भी की है कि, सेना के शौर्य को सर्वोपरि रखते हुए इन्हीं 10 सवालों के जरिए सरकार और बीजेपी को जनता कर सामने घेरा जाए. अगर इसके इधर-उधर जाकर पार्टी लाइन से अलग जाने की कोशिश की गई तो यह अनुशासनहीनता माना जाएगा और इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

कांग्रेस ने तैयार किए कौन से 10 सवाल

  1. पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के पीछे क्या वजह रही? सरकार ने खुद माना है कि, चूक हुई है तो जिम्मेदारी, जवाबदेही कब तय होगी?
  2. आतंकी हमले से कुछ दिनों पहले ही पहलगाम मे सुरक्षा में ढील क्यों दी गई थी?
  3. पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी अब तक क्यों नहीं मारे गए या पकड़े जा सके?
  4. क्या ऑपरेशन सिंदूर में हमारे लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए? सरकार तथ्यों को स्पष्ट करें
  5. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पहले से ही पाकिस्तान को क्यों दे दी थी?
  6. ऑपरेशन सिंदूर में अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे आतंकी कैसे बच निकले? क्या उनको ऑपरेशन की जानकारी पहले से थी?
  7. पाकिस्तान के साथ सीजफायर की क्या शर्तें रखी गई थीं? सरकार सभी शर्तों को देश के सामने रखे.
  8. सीजफायर कराने के पीछे क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का हाथ था? अगर नहीं तो मोदी सरकार ट्रंप के बयानों का खुलकर खंडन क्यों नहीं करती?
  9. सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से क्यों बचते रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या छिपाना चाहते हैं?
  10. सभी दलों की मांग पर आखिर क्यों संसद का विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक नहीं बुला रही सरकार?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई खारिज     |     भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला बनीं     |     हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक अंतर     |     आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: “जो तरक्की कर चुके हैं, वे आगे छोड़ें लाभ; राजनीति से कड़वाहट बढ़ी”     |     कोलंबो में प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल! BCCI ने शेयर किया मेडिकल अपडेट, केएल राहुल ने संभाली कमान     |     नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दुनिया भर में डंका! को-CEO टेड सारंडोस बोले- बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म     |     अमरीका में जन्मसिद्ध नागरिकता पर फिर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा प्रहार! दो नए कार्यकारी आदेशों पर किए दस्तखत     |     अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद नोएडा और नवी मुंबई एयरपोर्ट से दूरी बना रही हैं विदेशी एयरलाइंस, जानें मुख्य कारण     |     विश्व प्रसिद्ध कंपनी मेटा पर अमरीकी कोर्ट का चाबुक, टीनएजर्स की सुरक्षा हेतु देना होगा 54 अरब रुपये का फंड     |     कांवड़ यात्रा के कठोर नियम: गलती से भी न रखें जमीन पर, जानें पहनावे और खान-पान से जुड़ी सावधानियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें