एपल का सबसे सस्ता iPhone 16e मिल रहा 2496 रुपये के मंथली खर्च में, तुरंत उठाएं फायदा

Apple iPhone 16e की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है. लेकिन आप इसे 2,496 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी आपको इस पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दे रही है. एपल आईफोन 16e के लिए प्री-ऑर्डर 21 फरवरी की शाम 6:30 बजे से लेना शुरू कर देगा. इस लेटेस्ट फोन की सेल 28 फरवरी शुरू होगी. यहां इस फोन के ईएमआई प्लान के बारे में अच्छे से पढ़ें. इसके अलावा आपको इसमें क्या कुछ खास फीचर्स मिल रहे हैं इसकी पूरी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

Apple iPhone 16e फीचर्स और स्टोरेज

Apple iPhone 16e में आपको 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है. जिसकी कीमत 59,900 रुपये है. वहीं अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल लेना चाहते हैं तो आप 256GB स्टोरेज वेरिएंट की तरफ रुख कर सकते हैं. इसकी कीमत 69,900 रुपये है. अगर आपको इससे ज्यादा स्टोरेज वाला फोन चाहिए तो आप 512GB स्टोरेज वेरिएंट खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको 89,900 रुपये खर्च करने होंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको फिलहाल दो ही कलर ऑप्शन ब्लैक और वाइट मिल रहे हैं.

लंबी बैटरी लाइफ

A18 चिपसेट से लैस इस फोन में आपको लॉन्ग बैटरी लाइफ मिल रही है. एक बार फुल चार्ज करने पर ये 26 घंटे के वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है. Apple iPhone 11 के मुकाबले इसमें 6 घंटे ज्यादा चलने वाली बैटरी दी गई है.

AI फीचर्स का सपोर्ट

लेटेस्ट सीरीज में आपको एआई का बेहतरीन सपोर्ट मिल रहा है. इसमें ChatGPT, Siri और Apple Intelligence चलाने को मिलेगा. एपल के दावे के मुताबिक, Apple iPhone 16e में आपको इंडस्ट्री लीडिंग प्राइवेसी फीचर मिल रहे हैं. Apple Intelligence फीचर फोटो एडिटिंग को और भी ज्यादा एडवांस बन देगा. एपल इंटेलिजेंस पर्सनल असिस्टेंस की तरह वर्क करेगा. फोन में ChatGPT इन-बिल्ट दिया गया है.

अमेजन- फ्लिपकार्ट डिस्काउंट?

iPhone 16e आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन- फ्लिपकार्ट पर खरीदने को मिलेगा फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है. अगर ये एपल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाता है तो इस पर आपको सलेक्टेड बैंक क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें