एनआरआई से शादी का सपना दिखा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 700 लड़कियों को ठगा, ग्वालियर पुलिस ने यूं किया नाइजीरियन गैंग का भंडाफोड़

ग्वालियर   मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों को ठगने वाली नाइजीरियन गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। यह गैंग एनआरआई दूल्हे की तलाश करने वाली युवतियों को ठगते थी। अभी तक इस नाइजीरियन गैंग ने 700 युवतियों से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी की है। दिल्ली से पकड़े गए नाइजीरियन ठग नोनसे और क्रिस से क्राइम ब्रांच पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस की पूछताछ में इस नजीरियन ठग ने बताया है कि वह देश भर में 700 से अधिक युवतियों को ठग चुका है। दोनों आरोपियों के पास से लैपटॉप और 17 मोबाइल में लगभग 2000 से अधिक नंबर मिले हैं। इसके साथ ही जब पुलिस ने इन नंबरों पर युवतियों से बात की तो पता लगा कि ये लोग अंग्रेजी में इंटरनैशनल सिम से बात और चैटिंग करते हैं।

700 से ज्यादा लड़कियों के मिले नंबर

ग्वालियर क्राइम ब्रांच के सीएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अभी हाल में ही शहर में रहने वाली एक युवती को लंदन से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक लाख से अधिक की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर दिल्ली में टीम रवाना की। जहां से इन नाइजीरियन ठगों के बारे में पता लगा और गैंग के दो लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इन आरोपियों के से 17 मोबाइल, 10 इंटरनैशनल सिम और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं। जब इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो इनके पास से 700 अधिक युवतियों के मोबाइल नंबर मिले। आरोपियों ने बताया कि ये नंबर उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट से लिए थे।

पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे

पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया है कि इन्होंने दिल्ली में रहकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक ठगी की है। इन ठगों ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ ,हरियाणा और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों की युवतियों को ठगा है। उन्होंने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से ऐसी युवतियों के मोबाइल नंबर निकालते थे जिन्हें एनआरआई दूल्हे की तलाश होती थी।

आरोपी शादी की इच्छुक युवतियों से पहले इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लैटफॉर्म पर चैटिंग करते थे उसके बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर लेते थे। ये दोनों नाइजीरियन ठग अपने आपको भारतीय बताते थे और कहते थे कि वे अब अमेरिका में बस गए हैं। युवतियों से ये कहते थे कि हमारा मल्टीनैशनल कंपनी में लाखों का पैकेज है लेकिन उनकी और उनके परिवार की इच्छा है कि वह शादी हिंदुस्तानी लड़की से ही करें क्योंकि वह भरोसेमंद होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |     MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े     |     Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP की सख्त कार्रवाई     |     Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति के मायने     |     Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद     |     Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी     |     Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी     |     Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-फ्लूड टेस्ट पैनल     |     Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही गांव में शादी पर रोक     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें