ऊर्जा संरक्षण के प्रति अंतिम कड़ी के उपभोक्ता को सजग बनाएं : राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ऊर्जा संरक्षण के प्रति अंतिम कड़ी के उपभोक्ता को सजग बनाया जाना चाहिए। उनके लिए जन-जागृति की गतिविधियाँ संचालित की जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों का आव्हान किया कि वह अपने परिजन को ईधन बचत की छोटी-छोटी सावधानियों के लिए सजग करें।

राज्यपाल श्री पटेल मॉडल स्कूल टी.टी. नगर में संरक्षण क्षमता महोत्सव, सक्षम 2022 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आकाश में गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के लिए अपनाये जाने वाले उपायों एवं सरकार द्वारा हरित स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और आज़ादी का महोत्सव सन्देश की प्रस्तुति दी गयी। महाप्रबंधक गेल श्री पी.एन. राय और उप-महाप्रबंधक बी.पी.सी.एल. श्री अतुल बेले भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आवक से अधिक उपयोग से दिक्कतें होना स्वाभाविक है। समझदारी इसमें है कि जितना उत्पादन हो, उतना ही उपयोग किया जाए। इसलिए पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में कमी के लिए उसके उपयोग में मितव्ययता ज़रूरी है। हर घर में होने वाले छोटे-छोटे दुरुपयोग को रोक कर बड़ी बचत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाले कल का विकास ऊर्जा के सही प्रयोग और संरक्षण पर ही टिका है।

पेट्रोलियम उत्पाद अर्थ-व्यवस्था को सीधे प्रभावित करते हैं। इसलिए ऊर्जा के विभिन्न विकल्पों का सही प्रयोग आर्थिक कारणों के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को नियंत्रित करने में भी जरूरी हैं। दूरदृष्टा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारी भावी पीढ़ी को सुखद, संरक्षित वातावरण की विरासत देने के लिए पंचामृत के द्वारा पाँच प्रतिबद्धताएँ तय की हैं। वर्ष 2030 तक देश की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को 150 गीगावाट से बढ़ाकर 500 गीगावाट तक पहुँचाने, नवकरणीय ऊर्जा से 50 प्रतिशत ऊर्जा माँग की पूर्ति कर, कुल प्रोजेक्टेड कार्बन एमिशन में एक बिलियन टन की कमी करते हुए अर्थ-व्यवस्था की कार्बन इंटेन्सिटी को 45 प्रतिशत से भी कम कर वर्ष 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-जागृति के कार्य उपभोक्ताओं के समूह के साथ जुड़ कर कड़ी मेहनत के साथ किये जाने चाहिए, क्योंकि परिश्रम से ही परिणाम मिलते हैं। राज्यपाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, मध्यप्रदेश के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री दीपक कुमार बासु ने बताया कि संरक्षण क्षमता महोत्सव कृषि औद्योगिक क्षेत्रों, स्कूलों, घरों और परिवहन आदि विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने के प्रयासों में भारत अग्रणी है। दुनिया का पहला देश है जो बी.एस.-4 से सीधे बी.एस.-6 में गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कंप्रेस्ड गैस और कंप्रेस्ड बायोगैस के नेटवर्क द्वारा आत्म-निर्भरता के प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उद्यमिता और रोज़गार के नए अवसर निर्मित होंगे। स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सक्षम महोत्सव मनाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्री शरद कुमार बर्णवाल ने बताया कि देश में 412 हज़ार करोड़ रूपए का वार्षिक व्यय पेट्रोलियम पदार्थों पर होता है। उत्पादन की तुलना में मांग के निरंतर बढ़ने के दृष्टिगत ऊर्जा संरक्षण के प्रयास ज़रूरी हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पद यात्रा, साइकिल, सी.एन.जी रैली, एल.पी.जी. गतिविधियाँ, किसान मेले और औद्योगिक गतिविधियों के द्वारा जन-जागृति के प्रयास किये जायेंगे। आभार प्रदर्शन पी.सी.आर.ए के एडिशनल डायरेक्टर श्री अनुपम श्रीवास्तव ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज     |     ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज     |     Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रेंग रहीं गाड़ियां     |     Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी को बम से उड़ाने की चेतावनी     |     Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकिस्तान मेड हथियार बरामद     |     Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पूर्व सीएम, कहा- ‘दम है तो फोर्स भेजकर खाली कराओ’     |     Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती     |     Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान     |     Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक लोगों की मौत     |     Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें