उन्नाव: युवती के शव मिलने के मामले में SP ने शहर कोतवाल को किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में हड़कंप

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक युवती का शव मिलने के मामले में एसपी उन्नाव ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। एसपी उन्नाव की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बता दें कि यूपी पुलिस ने उन्नाव से एक युवती का शव बरामद किया है, जिसकी हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह पर लगा है।

दरअसल, पुलिस ने उन्नाव से पिछले कई दिनों से लापता युवती का शव बरामद किया। बता दें कि पुलिस ने पूर्व मंत्री द्वारा बनवाए गए आश्रम के पास खाली प्लाट में दफनाए गए युवती के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला। इस बारे में उन्नाव के पुलिस अधिकारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के बाद शव को बरामद कर लिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया गया है।

इससे पहले ये मामला तब सुर्खियों में आया जब लपाता युवती की मां ने कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार के सामने लखनऊ में आत्मदाह करने की कोशिश की थी। युवती की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को सपा नेता ने अगवा किया है। उसने सपा के पूर्व मंत्री स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर आरोप लगाए थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग     |     Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज     |     भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा     |     रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव     |     बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक     |     बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट     |     आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय     |     मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा     |     नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत     |     Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें