उत्तराखंड में जीत पक्की! डबल इंजन की सरकार पर पहले ही लग चुकी है मुहर- PM मोदी

Uttarakhand Assembly Election 2022: पीएम मोदी ने कहा कि धामी सरकार ने गरीबों का ध्यान रखने के साथ उत्तराखंड के विकास को भी रफ्तार दी. इतनी बड़ा संकट आया लेकिन सरकार ने किसी को भूखे सोने नहीं दिया.

किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दियाबहनों को मुफ्त में दिए सिलेंडरवैक्सीन को लेकर फैलाई गई अफवाहरुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (शनिवार को) चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे. पीएम मोदी ने रुद्रपुर (Rudrapur) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार पर मुहर लग चुकी है. आप सबको देखकर लग रहा है कि आप मुझे सुनने नहीं बल्कि पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने के लिए आए हैं.

सुदूर इलाकों में पहुंचाई वैक्सीन

पीएम मोदी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के काम ने ऐसे लोगों का मुंह बंद करा दिया है, जो कहते थे कि दूर-सुदूर इलाकों में वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती है. ये वही लोग हैं जिन्होंने टीकाकरण अभियान के दौरान भारत की वैक्सीन को लगातार बदनाम किया.

गाली देने के ढूंढते हैं बहाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले नहीं चाहते थे कि वैक्सीन का कवच पाने के बाद रोजगार और उद्योग-धंधे फिर से चल पड़ें. ये साचते थे कि सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो ये मोदी को गाली कैसे देंगे? भारत को बदनाम कैसे करेंगे? लेकिन ये लोग उत्तराखंड का सामर्थ्य भूल जाते हैं.

विकास के साथ की गरीबों की चिंता

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है. इतना बड़ा संकट आया लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार अगर होती तो क्या ये मुफ्त राशन आप तक पहुंचता? बहनों को जो मुफ्त सिलेंडर मिले, वो क्या पहले की सरकार में आप तक पहुंचते? बहनों के खातों में जो लाखों रुपये भेजे गए, पहले की सरकार होती तो क्या वो आप तक पहुंचते?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान     |     जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप     |     राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199 किग्रा वजन     |     कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप     |     रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बिजली कार्यालय का घेराव     |     एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला     |     बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंटनी का आरोप     |     ‘विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए निर्देश     |     छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां खारिज     |     रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें