उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में बेटे ने पिता पर लोहे के पाइप से किया हमला मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वेद नगर में रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग की उसके पुत्र ने लोहे के पाइप से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ओपी अहीर ने बताया कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के वेद नगर में रहने वाले मूलचंद वर्मा उम्र 73 वर्ष शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे तथा दूध की डेयरी भी संचालित करते थे। उनका पुत्र अजय वर्मा भी डेयरी पर काम करता था। बुधवार रात अजय वर्मा का अपने पिता मूलचंद से विवाद हो गया। इसे लेकर वह मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें Road Accident: डॉगी को बचाने के चक्कर में गई दो जान, तेज… Apr 28, 2026 Bhopal Police Alert: भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा आदेश,… Apr 28, 2026 अजय ने लोहे के पाइप से पिता के सिर व पसली में कई वार कर दिए थे। गंभीर चोट आने पर स्वजन ने मूलचंद को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मूलचंद की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित अजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। Share