इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में महिंद्रा मचाने वाली है हंगामा 

नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में हंगामा मचाने वाली है। कंपनी की 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी इस साल जुलाई में अनवील होने वाली है। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक के साथ ही महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक भी हो सकती है। हालांकि, इन दोनों एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल से साल 2022 के ऑटो एक्सपो में ही पर्दा उठ गया था।
फिलहाल आपके लिए ये जानना जरूरी है कि महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर को रिवील करते हुए नया टीजर वीडियो जारी किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी टीजर वीडियो में कंपनी की अपकमिंग बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में पता चलता है। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल में डुअल टोन रेड और ब्लैक कलर थीम दिखता है, जो कि काफी स्पोर्टी लगता है। इसके साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी की तरह ही डुअल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें सेंटर में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही ड्राइविंग सीट के ठीक सामने एक एचडी स्क्रीन लगी होगी। महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक रखेगी और इसे यूके बेस्ड महिंद्रा अडवांस डिजाइन यूरोप में प्रताप बोस के नेतृत्व में डिजाइन किया गया है।
फिलहाल जो संभावित खूबियों की जानकारी सामने आ रही है, वो ये हैं कि इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में शानदार लुक के साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, फ्रंट कोलाइजन वॉर्निंग के साथ ही अन्य जरूरी फीचर्स से लैस अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी समेत अन्य खूबियां देखने को मिलेंगी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सयूवी700 इलेक्ट्रिक और महिंद्रा एक्सयूवी900 कूपे इलेक्ट्रिक हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया     |     Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज     |     Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह     |     Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज     |     Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम     |     Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम     |     Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना     |     Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी     |     DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्ता बेनकाब     |     Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें