इन्दौर में महंगाई भत्ता, पदोन्नति और पुरानी पेंशन मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

इन्दौर । कुछ पड़ौसी राज्यों में ‘पुरानी पेंशन योजना’ फ‍िर शुरू करने की घोषणा के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कर्मचारी संगठनों ने मांग शुरू कर दी है। शुक्रवार को इन्दौर में म.प्र. अध‍िकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आव्हान पर इन्दौर जिले के कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा की श‍िवराज सरकार के ख‍िलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
संयुक्त मोर्चा के संरक्षक हरीश बोयत और जिलाध्यक्ष रमेश यादव की अगुवाई में इन्दौर जिले में विभ‍िन्न विभागों में पदस्त कर्मचारियों ने मालव कन्या हा.से. स्कूल परिसर में ‘सभा’ के माध्यम से सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद रैली के रूप में प्रशासनिक संकुल पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अंशुल खरे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 11 प्रतिशत डीए, क्रमोन्नति एवं पदोन्नत‍ि जैसी प्रमुख मॉंग शामिल थी।
सभा को सम्बोध‍ित करते हुए हरीश बोयत ने कहा कि श‍िवराज सरकार समय रहते पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की समस्याओं निराकरण का करें, अन्यथा आने वाले समय में प्रदेश के कर्मचारी मैदानी लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं रहेंगे। मोर्चा प्रवक्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन योजना को समय रहते सरकार को लागू करना चाहिए। महंगाई के इस युग में अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कर्मचारी अभी से चिंतित है, जिस कारण वह पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्य का पालन करने में अपने आप को असहज महसूस कर रहा है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर सरकार से अभी तो सिर्फ अनुरोध किया है, यदि मॉंगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
:: चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो ‘सरकार’ को बदलने में भी पीछे नहीं रहेंगे ::
सभा को मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश यादव, म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, शासकीय अध्यापक संघ के प्रवीण यादव, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक परमार, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह कुशवाह, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक मालवीय, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बौरासी, राधाकृष्ण शर्मा, जसवीर सलुजा, गिरीश तेजवानी, रजनी पांडेय, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, कमलेश सिंह, संदीप धोलपुरे आदि ने भी सम्बोध‍ित किया। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट रूप से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया तो आने वाले समय में कर्मचारी ‘सरकार’ को बदलने में भी पीछे नहीं रहेंगे। कर्मचारी सभा व प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में अध‍िकारी, कर्मचारी व श‍िक्षक साथी उपस्थ‍ित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार पांडे ने किया। मोर्चे के प्रवक्ता दिनेश परमार ज्ञापन का वाचन किया।
:: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का बना रहे दबाव ::
उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान हो चुका है। झारखंड भी पुरानी पेंशन बहाल करने को तैयार है। पंजाब चुनाव में भी राजनीतिक दलों ने इसका ऐलान किया है। चुनाव से पहले सक्रिय हुए कर्मचारी संगठनों ने अब ‘कर्मचारी हितैषी’ मध्य प्रदेश की श‍िवराज सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दिहाड़ी कर्मचारियों के नियमितीकरण व 2016 से विनियमित किये गये स्थाईकर्मी को भी 6वॉं व 7वॉं वेतनमान का लाभ व नियमित कर्मचारियों को समान मिलने वाली अन्य सुविधाओं की मॉंग अब कर्मचारी संगठनों की प्राथमिकता में नज़र नहीं आ रहा है, उन्हें अब ‘पुरानी पेंशन योजना’ में ही अपनी भलाई नज़र आ रही है और वह इसे बहाल करने का सरकार पर दबाव बढ़ा रहे है। हालांकि फिलहाल मप्र सरकार इस पर कोई निर्णय लेने से बचेगी। क्योंकि मप्र में भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2005 से लागू की गई नई पेंशन योजना को लागू है। भारत सरकार का इसी योजना पर जोर है। यदि मप्र पुरानी पेंशन योजना को बहाल करता है तो फिर इसके लिए मौजूदा भारत सरकार को भरोसे में लेना होगा।
:: विधानसभा में उठेगी मांग ::
प्रदेश में यूं तो फिलहाल कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम नहीं है, जिससे विपक्ष सरकार की घेराबंदी करे। लेकिन विपक्ष चुनावी फायदे के लिए विधानसभा के बजट सत्र में कर्मचारियों की मांगों को जोर-शोर से उठा सकता है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस भी दिहाड़ी कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दें पर चुप्पी साधे हुए है और पदोन्नति में आरक्षण के साथ पुरानी पेंशन योजना की बहाली को विधानसभा में उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत मप्र कांग्रेस के विधायकों ने पुरानी पेंशन को लेकर पत्र लिखे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Major Fire in Ludhiana: फैक्ट्री में लगी भीषण आग; कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, शॉर्ट सर्किट की आशंका     |     लुधियाना: ‘बम फेंककर उड़ाने की धमकी’, एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के नेता गुरसिमरन सिंह मंद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी     |     Ludhiana Threat Case: एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी; घर पर बम फेंकने की चेतावनी     |     Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घायल     |     Bathinda Petrol Bomb Case: भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमले का खुलासा; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दो आरोपी घायल     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें