इंदौर के नवलखा चौराहे पर एक दिन में 16 चालान बुलेट पटाखा,गलत प्लेट,रेड लाइट उलंघन पर कार्यवाही मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंदौर के नवलखा चौराहे पर एक दिन में 16 चालान बुलेट पटाखा,गलत प्लेट,रेड लाइट उलंघन पर कार्यवाही गलत नंबर प्लेट,बुलेट में पटाखा वालों के लिए पुलिस काल बनी हुई है। हेवी फ़ाईन वसूला जा रहा है। पिछले एक महीने से चल रही ट्रैफिक पुलिस की मुहिम के बावजूद कई लोग अब भी नियमों को अनदेखा कर रहे है कल नवलखा चौराहे पर 16 लोगो पर कार्यवाही की गई है। यह भी पढ़ें रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का… Aug 26, 2026 सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की… Aug 25, 2026 शहर को ट्रैफिक में नंबर एक बनाने की कवायद में जुड़े अफसर नियम तोड़ने वालों के जहन में ट्रैफिक के कायदे डालने में काफी हद तक सफल हो चुके है। असर यह हुआ कि ट्रैफिक अब शहर की उन सड़कों से गायब है जहां सर्वाधिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले घुमा करते थे। इंदौर के सबसे वयस्त चौराहों में से एक नवलखा चौराहे पर कल नियमों को अनदेखा कर वाहन दौड़ाने वाले 16 लोगो पर चालानी कार्यवाही हुई है। सूबेदार सुमित बिलोनिया ने बताया कि चालानी कार्यवाही केवल उन लोगो पर की जा रही है जो जानते,समझते हुए भी नियमों को अनदेखा कर रहे है। कल हुई चालानी कार्यवाही में पटाखा,नेम प्लेट,संकेत,हेड लाइट,हेलमेट,तीन सवारी सहित अन्य शामिल थे। Share