इंडोनेशिया में प्रिंसिपल ने 13 छात्राओं से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा विदेश By Nayan Datt On Feb 15, 2022 इंडोनेशियाई कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोषी एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल का प्रिंसिपल है। जिसने करीब पांच वर्षों तक 13 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुछ छात्राओं के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। यह भी पढ़ें दुनिया में ‘जंग’, अमेरिका के… Mar 9, 2026 Iran New Supreme Leader: मोज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए… Mar 9, 2026 पश्चिम जावा के बांडुंग शहर में स्थित छात्राओं के स्कूल प्रिंसिपल हेरी विरावन ने अपना अपराध स्वीकार किया है। साथ ही उसने पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों से माफी भी मांगी है। दोषी पर 11 से 14 साल के बीच की 13 छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप था। उसने 2016 से 2021 के बीच इन वारदातों को अंजाम दिया, इस दुष्कर्म से पीड़ित छात्राओं ने करीब नौ बच्चों को जन्म दिया। दुष्कर्म के मामले सामने आने के बाद इलाके के आम लोगों के बीच खासा रोष देखा गया था। Share