आरोप मृत गायों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया,कांग्रेस नेताओं के दौरे में हुई हकीकत उजागर

ग्राम पेडमी में गौशाला में गायों की मौत के मामले में मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं मैंने देखा कि मृत गाय की लाशों पर जिला प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलवा दिया गया गौशाला में गायों को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है करीब 2000 गाय खुले में बनी हुई हैं उनके इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

 ग्राम पेडमी में जीव दया गौशाला में 250 गायों की मौत होने के मामले में स्थिति देखने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जीतू पटवारी विधायक संजय शुक्ला विधायक विशाल पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव वह कांग्रेस के अन्य नेता मौके पर पहुंचे । उन्होंने वहां जाकर देखा कि जिन गायों की मौत हुई थी उन गायों की लाशें खुले मैदान में पड़ी हुई थी । लेकिन आज शाम को जब पहुंचे तो मालूम पड़ा कि प्रशासन के द्वारा गाय की लाशों पर बुलडोजर चलवा दिया गया है । इन लाशों को जमीन में ही प्लेन करवा दिया गया है । इस स्थिति को देखकर कांग्रेस नेताओं के द्वारा अपना गुस्सा व्यक्त किया गया । विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि पेडमी की गौशाला में गायों की मौत राज्य सरकार की नाकामी की प्रतीक है । इस मामले में दोषी व्यक्तियों को बचाने की कोशिश चल रही है । इस गौशाला का संचालन करने वाली प्रबंध समिति के ट्रस्टीयों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ।

विधायक शुक्ला ने जीव दया मंडल के द्वारा पेडमी में संचालित की जा रही गौशाला में गायों की मौत के मामले में सवाल उठाया है । उन्होंने कहा कि भोपाल में भाजपा से जुड़े लोगों के द्वारा संचालित की जा रही गोशाला में सैकड़ों गायों कि मौत होने के बाद पूरे प्रदेश में सरकार की ओर से सजगता दिखाने की कोशिश की गई थी । यह सजगता केवल दिखावे की थी । दरअसल भाजपा और उसके नेताओं को गाय की याद वोट के लिए आती है । उसके अलावा भी गायों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं । यही कारण है कि प्रदेश की कई गौशालाओं में व्यवस्थाओं के अभाव के चलते हुए गायों की मौत हो रही है । इंदौर जिले के खुडैल क्षेत्र में आने वाले पेड़मी मैं हुई गायों की मौत का मामला भी इसी तरह का मामला है । इस मामले में पुलिस के द्वारा एक सामान्य मुकदमा दर्ज कर लिए जाने और गौशाला के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिए जाने से कर्तव्य की पूर्ति नहीं हो जाती है । शुक्ला ने कहा कि यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार के द्वारा सही तरीके से मॉनिटरिंग नहीं किए जाने से पूरे प्रदेश में गौ माता की इलाज और भोजन के अभाव में तड़प तड़प कर मौत हो रही है । पैडमी की घटना के संदर्भ में भी यह आवश्यक है कि सरकार की ओर से इस गौशाला का संचालन करने वाले पदाधिकारियों और ट्रस्टियो पर गौ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |     रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर     |     मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: ‘सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO’, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बोला- यह अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं     |     सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में प्रशासन     |     कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप, जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें