आपके फोन और कार की सबसे खास चीज पर आने वाला है संकट!

दुनिया की सबसे महंगी धातु पैलेडियम का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन रूस से होता है. रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पैलेडियम की कीमतों में तेजी से इजाफा होने लगा है. ऐसे में इससे जुड़ी चीजों कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है.

दुनिया की सबसे मंहगी धातु है पैलेडियमरूस से होता है सबसे ज्यादा प्रोडक्शन पैलेडियम धातु की शॉर्टेज बनी रही हैनई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत समेत पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. दुनियाभर के शेयर मार्केट में भारी गिरावट का दौर चल रहा है. भारतीय बाजार में 2702 अंक गिरावट के साथ ही रूसी बाजार भी 50% डाउन रहा है. इस सबके बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. लेकिन दुनियाभर में पैलेडियम की कीमत में भी तेजी इजाफा होने लगा है. इसकी वजह ये है पैलेडियम का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन रूस में होता है. ऐसे में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पैलेडियम ये जुड़ी चीजों के रेट में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

सोने से भी ज्यादा है कीमत

पैलेडियम चमकने वाला व्हाइट मेटल है. ये प्लैटिनम, रुथेनियम, रोडियम, ओस्मियम, इरीडियम वाले ग्रुप का हिस्सा है. ये रूस और दक्षिण अफ्रीका में भारी मात्रा में पाया जाता है. इसका इस्तेमाल गाड़ियों और ट्रकों जैसे वाहनों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बनाने के लिए किया जा रहा है. एक ही साल में इसकी कीमत दोगुने से भी अधि‍क हो गई है. इसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है.

इस वजह से है इतनी महंगी

पैलेडियम दुनिया की सबसे महंगी धातु है. इस धातु की सप्लाई और मांग में फर्क काफी अधिक है. इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है क्योंकि सरकारें उत्सर्जन के नियमों को लेकर सख्त हो रही हैं. इसके चलते वाहन निर्माता कंपनियों को इस कीमती धातु की खपत बढ़ानी पड़ रही है. इस धातु की शॉर्टेज बनी रही है. यह उतनी मात्रा में मौजूद नहीं है, जितनी इसकी मांग है.

मोबाइल फोन और डेंटल ट्रीटमेंट में होता है इस्तेमाल

पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों के एग्जॉस्ट में इस्तेमाल होने वाले कैटेलिटिक कनवर्टर पैलेडियम से तैयार किए जाते हैं. 2009 में पहली बार पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री डीजल गाड़ियों के मुकाबले बढ़ गई थी. 80% पैलेडियम का इस्तेमाल कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को नाइट्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड जैसी कम नुकसानदेह गैसों में बदलने के लिए किया जाता है. इसके अलावा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक इक्युपमेंट्स, डेंटल ट्रीटमेंट, ज्वैलरी में पैलेडियम का इस्तेमाल किया जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |     भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का ‘सुपर’ एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू होगी बड़ी बहस; जानें कोर्ट का पूरा प्लान     |     Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; लोनी की सनसनीखेज वारदात     |     दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा ‘सुपर मेडिकल हब’! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं     |     Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले 48 घंटों के मौसम का हाल     |     Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य; ऐसे करें अप्लाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें