आदिवासी अंचल के युवा किसान दिखा रहे राह, आधुनिक तकनीक से कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती…

बलरामपुर। कुसमी विकासखंड में रहने वाले दो भाइयों ने उद्यान विभाग की मदद से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. कभी उत्पादन के बाद भी बाजार नहीं मिलने से परेशान अब उद्यानिकी और कृषि विभाग की मदद से मार्केटिंग की समस्या दूर होने से उत्साह के साथ कल्पना को नई ऊंचाई देने में जुटे हुए हैं.
दरअसल, प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित बलरामपुर जिले का कुसमी विकासखंड छोटे से शहर के रूप में जाना जाता है. युवा किसान नितेश कुजूर ने खेती-किसानी में नवाचार कर स्ट्रॉबेरी की खेती प्रारंभ की है. लेकिन स्ट्रॉबेरी के लिए बाजार नहीं मिलने से परेशानी  का सामना करना पड़ा. जिले में स्ट्रॉबेरी की फसल होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिला उद्यानिकी अधिकारी पतराम सिंह को निर्देशित किया और समन्वय स्थापित कर समस्या को दूर किया गया.

मार्केटिंग की समस्या दूर होने के बाद अब युवा कृषक नितेश नए जोश के साथ खेती में जुटा है. नितेश ने बताया कि उसकी फसल काफी अच्छी है, और स्ट्रॉबेरी का मूल्य बाजार में लगभग ढाई सौ रुपये प्रति किलो की दर से चल रहा है. हालांकि, स्थानीय मार्केट में स्ट्रॉबेरी की बिक्री काफी कम है.
नितेश बताते हैं कि उद्यान विभाग से स्ट्रॉबेरी का पौधा लाकर 2 एकड़ में इसकी खेती किया है. वहीं दूरदर्शन में किसान कार्यक्रम को उसने देखा, जिसके बाद खेती शुरू की. स्ट्रॉबेरी की खेती को विज्ञानी तकनीक से करने पर उसे काफी लाभ मिला है. नितेश के सफल खेती को देखकर आसपास के गांव के किसान भी उसके खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती देखने आ रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में इस इलाके में स्टोबेरी की खेती करने वाले किसानों की संख्या बढ़ सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi Crime News: रांची में नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज मामला, सगी मौसी पर लगा आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच     |     दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ने NH 114-A पर लगाया लंबा जाम     |     अफीम की जगह अब स्ट्रॉबेरी की खुशबू! पलामू के मनातू में हुआ बड़ा ‘खेला’, मुख्यधारा में लौट रहे ग्रामीणों ने बदल दी इलाके की किस्मत     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘रण’! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ी विपक्ष, मंत्री के जवाब से मचा बवाल     |     JTET 2026: झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च तक तैयार होगी नई नियमावली; परीक्षा पैटर्न और नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव     |     दिल्ली में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की हुंकार! 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के खिलाफ महाआंदोलन; 25 हजार शिक्षक जंतर-मंतर पर डालेंगे डेरा     |     Crime News: कैफे में युवतियों से छेड़छाड़ और भाइयों पर जानलेवा हमला, अपहरण की धमकी देने वाले मनचलों पर FIR; पुलिस तलाश में जुटी     |     छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘गंगालूर कांड’ पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बिफरा विपक्ष; सदन में सरकार को घेरा     |     Balod Road Accident: बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी; राजनीतिक जगत में शोक की लहर     |     Balod Crime News: बालोद में सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में दी दबिश; 5 आरोपी सलाखों के पीछे     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें