आज से 12-14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्लीः रोजाना सामने आ रहे कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. हालांकि, अभी भी एहतियात बरतनी जरूरी है. इसके लिए सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है. हालांकि, अभी बच्चों के लिए वैक्सीनेशन (child vaccination) की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी, लेकिन अब आज (बुधवार) से भारत में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्‍सीन की डोज लगनी शुरू हो जाएगी.

सभी राज्यों को पत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर सभी राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि 16 मार्च 2022 से 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का COVID-19 वैक्सीनेशन (child vaccination) शुरू होगा. 12-13 और 13-14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए केवल ‘कॉर्बेवैक्स वैक्सीन’ का उपयोग किया जाएगा.

विचार-विमर्श के बाद फैसला
केंद्र सरकार ने वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श के बाद 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन (child vaccination) शुरू करने का फैसला किया है. वहीं, 15+ के लिए पहले से ही चल रहे अभियान के तहत वैक्सीन लगते रहेगी. राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने 12-14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन शुरू करने की सिफारिश की थी.

12 साल होनी चाहिए उम्र
बच्चों के वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि टीके के लिए बच्चों की उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए. जिन बच्चों का वैक्सीनेशन (child vaccination) होना है, उनकी जन्मतिथि 16 मार्च 2010 के बाद की न हो. जानकारी के मुताबिक, देश में 12 से 14 साल के 7.11 करोड़ बच्चे हैं.

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
वैक्सीनेशन से पहले बच्चों का भी रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. बच्चों को भी कोविन पोर्टल www.cowin gov.in या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. एक मोबाइल नंबर पर 4 लोगों के रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं. 15 साल से ज्यादा उम्र के किशोरों की तरह बच्चों को भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी.

28 दिन बाद दूसरी वैक्सीन
इन बच्चों को बायोलॉजिकल ई. कंपनी की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगेगी. पहली डोज के बाद दूसरी डोज लगने के लिए 28 दिन का गैप मिलेगा. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए, ये वैक्सीन 90 फीसदी कारगर है.

बुजुर्गों के लिए तीसरी डोज
वहीं, 16 मार्च (आज) से ही,  60 और इससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग बूस्टर यानी तीसरी डोज ले सकेंगे. इससे पहले, इस आयु वर्ग के गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जा रही थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें