आखिर क्यों शिव जी पर नहीं चढ़ाई जाती हल्दी, क्या है इसका पौराणिक कारण?

यूं तो हिंदू धर्म में कई देवी-देवता है परंतु बात अगर देवों के देव महादेव की हो तो दुनिया में इनके अनगिनत संख्या में भक्त पाए जाते हैं। तो वहीं देश के लगभग हर कोने में इनसे जुड़े धार्मिक स्थल मौजूद है। न केवल देश में बल्कि विदेशों में कई ऐसे मंदिर आदि हैं, जहां शिव शंकर भिन्न-भिन्न प्रकार के रूप में विराजते हैं। बताया जाता है कि इनके प्रत्येक मंदिर में इनकी अलग-अलग व भव्य प्रकार से पूजा अर्चना की जाती है। परंतु इन तमाम मंदिरों आदि में एक चीज़ सामान्य है कि शिव जी को किसी भी मंदिर आदि में हल्दी किसी भी रूप में अर्पित नहीं की जाती है। जी हां, आप उपरोक्त जानकारी पढ़ने के बाद सोच रह होंगे कि हम आपको यकीनन इनके किसी मंदिर आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। परंतु नहीं, आज हम आपको इनके किसी मंदिर के बारे में नहीं बल्कि इनके मंदिर में इनके लिंग व प्रतिमा स्वरूप पर हल्दी क्यों नहीं चढ़ाई जाती। इससे जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं।

अक्सर धार्मिक ग्रंथों में पढ़ने को मिलता है कि शिव शंकर अधिक भोले हैं, जिस कारण ये अपने भक्तों पर अधिक जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर भोलेनाथ रुष्ट हो जाएं तो इन्हें मनाना भी बेहद मुश्किल होता है। जी हां, कहा जाता है शिव जी पर हल्दी चढ़ाने वाले भक्त पर भोलेनाथ अति शीघ्र क्रोधित हो जाते हैं। परंतु ऐसा क्यों? आखिर क्यों शिव जी को हल्दी प्रिय नहीं है? इस बारे से आज भी बहुत से लोग अंजान है। तो चलिए आपको बताते है कि क्या इससे जुड़ा पौराणिक कारण।

बताते चलें शास्त्रों में शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियोचित वस्तु है। स्त्रियोचित यानी स्त्रियों संबंधित। माना जात है कि इसी वजह से शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान शिव के अलावा अन्य सभी देवी-देवताओं पर हल्दी अर्पित की जा सकती है।

ये भी कहा जाता है कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ाई जा सकती है शिवलिंग दो भागों से मिलकर बना होता है। एक भाग शिवलिंग शिवजी का प्रतीक है और दूसरा भाग जलाधारी माता पार्वती का प्रतीक है। अतः इस पर हल्दी चढ़ाई जानी चाहिए।

एक पौराणिक कथा के अनुसार केतकी फूल ने ब्रह्मा जी के झूठ में साथ दिया था, जिससे नाराज होकर भोलनाथ ने केतकी के फूल को श्राप दिया। शिव जी ने कहा कि शिवलिंग पर कभी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा। इसी श्राप के बाद से शिव को केतकी के फूल अर्पित किया जाना अशुभ माना जाता है।

इसके अलावा बता दें शिवलिंग पर तुलसी भी कभी अर्पित नहीं करनी चाहिए। एक कथा के मुताबिक भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था। इसलिए उन्होंने स्वयं भगवान शिव को अपने अलौकिक और दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया। शिवलिंग पर नारियल अर्पित किया जाता है लेकिन इससे अभिषेक नहीं करना चाहिए। देवताओं को चढ़ाया जाने वाले प्रसाद ग्रहण करना आवश्यक होता है। लेकिन शिवलिंग का अभिषेक जिन पदार्थों से होता है उन्हें ग्रहण नहीं किया जाता। इसलिए शिव पर नारियल का जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सिंदूर, विवाहित स्त्रियों का गहना माना गया है। स्त्रियां अपने पति की लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और भगवान को भी अर्पित करती हैं। परंतु धार्मिक ग्रंथों में शिव जी को विनाशक माना गया है। अतः इसीलिए सिंदूर से भगवान शिव की सेवा करना अशुभ माना जाता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें