आईपीएल 2022 से पहले वसीम जाफर ने पंजाब के बैटिंग कोच से दिया इस्तीफा खेल By Nayan Datt On Feb 11, 2022 आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाफर ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। पंजाब किंग्स के साथ अभी ऑस्ट्रेलिया के डेमियन राइट गेंदबाजी कोच के रूप में जबकि साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स फील्डिंग कोच के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं। जाफर 2019 में बतौर बल्लेबाजी कोच पंजाब किंग्स से जुड़े थे। यह भी पढ़ें T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये… Mar 10, 2026 T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत… Mar 9, 2026 43 साल के जाफर ने मजेदार पोस्ट के साथ पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने रनबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म के गाने ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना’ की तस्वीर पोस्ट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। ट्वीट में जाफर ने साथ ही अनिल कुंबले और पूरी टीम को IPL2022 के लिए शुभकामनाए दी है। पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम छठे नंबर पर रही है। Share