अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें क्या है मामला

पंजाब असेंबली के चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए रविवार को राज्य के वोटर मतदान करेंगे. इससे एक दिन पहले मोहाली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए.

चंडीगढ़: पंजाब असेंबली के चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) से एक दिन पहले मोहाली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. यह रिपोर्ट चुनाव आयोग के निर्देश पर दर्ज की गई है.

शिरोमणि अकाली दल ने की थी शिकायत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने चुनाव आयोग में शिकायत दी थी. अकाली दल ने आरोप लगाया कि शनिवार को आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी कर दूसरी राजनीतिक पार्टियों के लिए खिलाफ संदेश दिया. ऐसा करके AAP ने न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया बल्कि पंजाब की जनता को गुमराह करने का काम किया है. SAD की इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मोहाली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया.

चुनाव से पहले सामने आया कुमार विश्वास का वीडियो

बताते चलें कि 2 दिन पहले कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया था. उस वीडियो में कुमार विश्वास यह दावा करते हुए दिखाई कि अरविंद केजरीवाल का सपना पंजाब की सत्ता हासिल करना है. वीडियो में कुमार विश्वास ने कहा था, ‘अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री.’

पंजाब असेंबली के चुनाव से 2 दिन पहले सामने आए इस वीडियो के बाद बाकी राजनीतिक पार्टियों ने AAP और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमला बोल दिया था. पंजाब के मुख्यमंत्री और कंग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कुमार विश्वास के दावे को हाथों-हाथ लपकते हुए इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाने की मांग कर दी थी.

कांग्रेस-बीजेपी ने हाथों-हाथ लपका कुमार का दावा

सीएम चन्नी ने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.’

इसके जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने CM चन्नी को लिखा था, ‘एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है. इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है. यह निंदनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं.’

पंजाब में रविवार को डाले जाएंगे वोट

पंजाब असेंबली की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी यानी रविवार को वोट (Punjab Assembly Election 2022) डाले जाएंगे. इस बार चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है. कांग्रेस जहां अपनी सत्ता को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. वहीं आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा दम लगाए हुए है. इन दोनों के बीच SAD, बीजेपी गठबंधन और संयुक्त समाज मोर्चा इसे बहुकोणीय लड़ाई के रूप में बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप     |     NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद     |     ‘NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़’; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी के कड़े तेवर     |     शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाखों के आभूषण     |     दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त     |     सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवकुमार की शूरवीरता की कहानी     |     फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी     |     IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका     |     मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्रैफिक     |     छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के निर्देश, जानें कोर्ट की 4 बड़ी बातें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें