अरपा नदी के उदगम, पचरीघाट के संरक्षण और संगम स्थल के विकास हेतु अरपा बचाओ अभियान ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर ।  बिलासा कला मंच ने अरपा बचाओ अभियान बिलासपुर द्वारा मुख्य मंत्री को अरपा नदी के संरक्षण,विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि जीवन दायिनी अरपा नदी का उदगम स्थल अमरपुर,पेंड्रा है। लाखों लोगो की आस्था मां अरपा से जुड़ी हुई है।पुरखों के द्वारा दी गई जानकारी और विभिन्न सरकारी पत्रों के अनुसार अमरपुर, पेंड्रा में अरपा नदी का उदगम स्थल है। इस बात की पुष्टि करते हुए आप ने(मुख्य मंत्री) भी विगत वर्ष अरपा महोत्सव के मंच से उद्गम स्थल को फोकस किये थे। बावजूद इसके आज तक उदगम स्थल पर कार्य की प्रगति नगण्य है,जबकि उदगम स्थल पर आशानुकूल कार्य होना चाहिए था। हमारी पूर्व की मांग है कि उद्गम स्थल को संरक्षित कर वहा पर कुंड का निर्माण हो। इसी प्रकार ही संगम स्थल (अरपा शिवनाथ नदी) ग्राम बिटकुली,पासीद, बिल्हा का विकास किया जाए और पर्यटन स्थल घोषित किया जाए।
पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु जून बिलासपुर स्थित पचरीघाट पर एनीकेट का निर्माण किया जा रहा है,जिसके कारण पचरीघाट का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है।चूंकि पचरीघाट का अपना इतिहास है, पचरीघाट पौराणिक महत्व के साथ साथ लोगों की जनभावना भी इससे जुड़ी हुई है। हमारा आपसे अनुरोध है कि बनाए जा रहे एनीकेट जो अभी प्रारंभिक चरण में है थोड़ा परिवर्तन कर पचरीघाट के अस्तित्व को संरक्षित किया जावे ताकि उसकी मौलिकता बनी रहे और जनभावनाओं का भी सम्मान हो।
बिलासा कला मंच अरपा बचाओ अभियान के तहत् विगत 17 वर्ष से अरपा के उद्गम अमरपुर पेंड्रा से संगम स्थल बिटकूली,बिल्हा तक की यात्रा कर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे अरपा नदी सहित विभिन्न 40 नदी,नालों का संरक्षण के साथ जल,पेड़,पर्यावरण संरक्षण प्रमुख है।
महापौर श्री रामशरण यादव के द्वारा बिलासा कला मंच के संस्थापक डा सोमनाथ यादव, महेश श्रीवास,डा सुधाकर बिबे,राजेंद्र मौर्य, डा जी डी पटेल, रामेश्वर गुप्ता, देवानंद दुबे,ओमशंकर लिबर्टी, मनीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, नरेंद्र कौशिक,यश मिश्रा, उमेंद्र यादव,नीरज यादव, बद्री केवट, सहदेव केवट आदि ने ज्ञापन सौंपा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain News: मिठाइयों पर ‘चांदी के वर्क’ को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्देश     |         |     Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टांके     |     AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की शिकायत     |     Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें