अमित शाह ने गुजरात के पहले ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज का किया लोकार्पण

अहमदाबाद | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अमित शाह ने शनिवार को अहमदाबाद स्थित सोला सिविल हॉस्पिटल में गुजरात के पहले ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज तथा आहार केंद्र का लोकार्पण किया। गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती निमिषाबेन सुथार की प्रेरक उपस्थिति में ये नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाएं-प्रकल्प जनता की सेवा में समर्पित किए। गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी (जीएमईआरएस) कॉलेज में ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कॉलेज शुरू करने वाला गुजरात देश का पांचवा राज्य है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवनिर्मित ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज कॉलेज का दौरा कर उस विषय में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी के कार्यरत होने से बच्चों में जन्मजात बहरापन, सुनने से संबंधित कोई भी समस्या, तंत्रिका तंत्र के रोग के कारण होने वाली बोलने, समझने और भुलने की दिक्कत, पक्षाघात या लकवा और सेरेब्रल स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के पुनर्वास तथा कंप्यूटराइज्ड सॉफ्टवेयर के जरिए निदान सरल एवं सटीक बनेगा। सोला सिविल हॉस्पिटल के ईएनटी (कान, नाक और गला) विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया स्नातक स्तर का नया स्वास्थ्य उन्मुख पाठ्यक्रम- बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी-बीएएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) करने के लिए बायोलॉजी विषय के साथ कक्षा 12वीं पास करना जरूरी है। यह एक पैरामेडिकल कोर्स है। इसमें तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के साथ 1 वर्ष की इंटर्नशिप करनी होती है। यहां प्रतिवर्ष 20 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। उधर, सोला सिविल हॉस्पिटल में ब्लॉक-सी के सामने आज से शुरू किए गए ‘आहार केंद्र’ में हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के रिश्तेदारों को सुबह 9.00 बजे से लेकर दोपहर 1.00 बजे तक निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |     Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध ड्रोन, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; जांच शुरू     |     Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्ज     |     Punjab High Alert: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, अमृतसर समेत सभी बड़े स्टेशनों पर सघन चेकिंग     |     Central Jail Threat: केंद्रीय जेल अधीक्षक और परिवार को जान से मारने की धमकी, खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें