अनुराग बसु उर्फ सीजेन खान करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी

अपने मासूम चेहरे और लुक्स से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सीजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि सीजेन एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में लोकप्रिय हुए और श्वेता तिवारी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। अब सीजेन खान ने एक खास बातचीत में अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बात की और साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते पर और शादी के प्लान पर बातचीत की।

तीन साल से रिश्ते में हैं सीजेन

सीजेन खान और अफशीना पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सीजेन ने अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम दोनों एक-दूसरे को पिछले 3 साल से जानते हैं और हम खुश हैं। अगर ये महामारी नहीं आई होती तो अब तक हम शादी के बंधन में बंध चुके होते। हम इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी मेरा यही मानना है कि शादी के बंधन में बंधने के लिए कोई भी परफेक्ट उम्र नहीं होती’।

इस वजह से लंबे समय तक सिंगल रहे सीजेन

सीजेन खान ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि वह इतने समय से सिंगल क्यों थे। उन्होंने कहा, ‘मैं शादी के मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहता था। मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसी लड़की चाहता था, जो साधारण हो और पारिवारिक और ईमानदार हो। मैं एक ऐसी लड़की की तलाश में था जो चीजों की वैल्यू करना अच्छी तरह से जानती हो और हमारे रिश्ते की इज्जत करे और तभी मेरी मुलाकात अफशीन से हुई’। आपको बता दें कि सीजेन खान ने साल 2020 में अफशीन को प्रपोज किया था और उनके प्रपोज करने का अंदाज बिलकुल निराला था। उन्होंने बिरयानी बनाकर अफशीन को प्रपोज किया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |     Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित     |     Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें