अगले वित्त वर्ष कच्चे तेल की कीमत में 5 फीसदी तेजी का अनुमान व्यापार By Nayan Datt On Feb 22, 2022 एक तरफ कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है, दूसरी तरफ आर्थिक गतिविधियों में सुधार के कारण देश में ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है | ऑयल मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड ऐनालिसिस सेल (PPAC) की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ देश में ईंधन की मांग एक अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2022-23 में 5 |5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है | वित्त वर्ष 2022-23 में ईंधन खपत बढ़कर 21 |45 करोड़ टन हो जाने का अनुमान है | मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष में इसके 20 |32 करोड़ टन रहने की संभावना है | वित्त वर्ष 2019-20 में देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे ईंधन की खपत 21 |41 करोड़ टन थी | यह भी पढ़ें Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार?… Mar 12, 2026 होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया… Mar 11, 2026 चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 4 |9 फीसदी बढ़ी | अप्रैल-दिसंबर 2021 में ईंधन खपत 14 |83 करोड़ टन रही | देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत 2020-21 में 19 |43 करोड़ टन थी | इस दौरान कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये ‘लॉकडाउन’ लगाया गया, जिससे आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई | Share