अगर पेपर लीक हुआ तो दोबारा परीक्षा कराएंगे, NEET-UG मामले पर SC में सुनवाई जारी

नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 40 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई कर रही है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने नोडल काउंसिल के बारे में पूछा. सीजेआई ने कहा कि एक-एक दस्तावेज दोनों पक्ष की तरफ से दाखिल किए जाएं.

NEET सुनवाई से जुड़े लाइव अपडेट:

  • एसजी ने कहा कि ऐसे 131 छात्र हैं जो दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं और वे 1.08 लाख के तहत नहीं आते हैं. ऐसे 254 छात्र हैं, जो आवेदन दायर करने वाले हैं. वो भी दोबारा परीक्षा नहीं चाहते हैं. वे भी 1.08 लाख के अंतर्गत आते हैं.
  • एसजी ने कहा कि याचिका दायर करने वाले छात्रों में उन छात्रों की संख्या ज्यादा है जो दोबारा परीक्षा नहीं चाहते.
  • सीजेआई ने कहा कि आपकी दलील है कि सिस्टमैटिक लीक है, अगर ऐसा हुआ तो हम नए सिरे से परीक्षा कराएंगे.
  • सीजेआई को बताया गया कि महज 1.08 लाख दोबारा एग्जाम चाहते हैं और 22 लाख नहीं. कुल 38 याचिकाएं हैं जिनमें एनटीए की ट्रांसफर याचिकाएं भी हैं. सीजेआई ने कहा कि हमें ये बताएं कि कितने छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता के वकीलों ने कहा कि हमारे साथ 1.08 लाख छात्र हैं. जजों ने कहा कि यह कैसे स्पष्ट करेंगे. सीजेआई ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों से कहा कि कौन से ऐसे छात्र हैं, जिनको न्यूनतम अंक मिले हैं. हमें लंच के बाद बताएं.
  • एसजी ने कहा कि CBI ने दूसरी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. सीजेआई ने कहा कि हमने देख ली है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट हमें मिलनी चाहिए. सीजेआई ने कहा कि सीबीआई ने कहा कि हमने जांच को सार्वजनिक कर दिया तो आगे की लीड नहीं मिलेगी.
  • सीजेआई ने कहा कि 1 से 7 तक मामले बाद में सुनेंगे. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि नीट पर कल सुनवाई कर लें. कुछ और दस्तावेज देने हैं. इस पर सीजेआई ने कहा कि नहीं, आज ही सुनेंगे. पूरा देश नीट मामले पर सुनवाई का इंतजार कर रहा है. सीजेआई ने अन्य वकीलों को नीट-यूजी मामले पर सुनवाई के बाद आने को कहा. सीजेआई ने पूछा पहले कौन दलीलें पेश करेगा?

NEET-UG मामले में बड़े पैमाने पर धांधली नहीं- सरकार

पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने कहा था कि बड़े पैमाने पर धांधली के सबूत नहीं हैं. परीक्षा रद्द करना सही नहीं है. केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि नीट-यूजी मामले में बड़े पैमाने पर धांधली नहीं हुई है. ऐसे में दोबारा परीक्षा कराए जाने की कोई जरूरत नहीं है जबकि NTA ने अपने हलफनामे में कहा था कि पूरे देश में पेपर लीक नहीं हुआ है.

केंद्र सरकार ने वायरल टेलीग्राम वीडियो को भी फर्जी बताया है.हलफनामे में यह भी कहा गया है कि IIT मद्रास का डाटा एनालिटिक्स कोई बड़ी अनियमितता या बड़े पैमाने पर गड़बड़ी नहीं दिखाता है. एनटीए ने कहा है कि कॉउंसलिंग प्रकिया जुलाई के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी और चार दौर में आयोजित की जाएगी. एनटीए ने एक बार फिर से सिस्टमैटिक फेलियर के आरोपों से इनकार कर दिया.

सुनवाई पर 23 लाख अभ्यर्थियों की नजर

नीट यूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नजर है. सुप्रीम कोर्ट में जो याचिकाएं डाली गई हैं, उनमें अनियमितताओं की जांच, परीक्षा रद्द करने और फिर परीक्षा आयोजित करने वाली याचिकाएं शामिल हैं. 5 मई को यह परीक्षा हुई थी. 4 जून को इसके नतीजे घोषित हुए थे. परिणाम जारी होते ही इस परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप लगने लगे.

मामले में अब तक 15 आरोपी गिरप्तार

नीट यूजी पेपर लीक मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील का कहना है कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक की घटना हुई है. एनटीए और शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोर्ट को भटकाने का काम किया जा रहा है. नीट पेपर लीक लोकल घटना नहीं है. इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

13 आरोपियों की CBI कस्टडी मंजूर

नीट पेपर लीक मामले में पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों की कस्टडी सीबीआई को दी है. ये आरोपी 15 दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. पूछताछ में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

काउंसलिंग के लिए कॉलेजों को नोटिस

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट काउंसिलिंग में हिस्सा लेने वाले संस्थानों को नोटिस जारी किया है. इसमें सभी से सीटों के बारे में जानकारी मांगी गई है. कॉलेजों को यह ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करना है. इसके लिए 20 जुलाई तक का समय दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें