अखिलेश ने आतंक आरोपियों के मामले वापस ले धोखा दिया: नड्डा

प्रतापगढ़।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आतंकवाद के मामलों में आरोपित लोगों के खिलाफ मामले वापस लेकर जनता को धोखा दिया। नड्डा ने प्रतापगढ़ में एक चुनावी सभा में कहा कि अखिलेश जी इन दिनों वोट मांग रहे हैं और विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें एहसास हो गया है कि उप्र का विकास होना चाहिए, वह विकास नहीं लाएंगे बल्कि इसके स्थान पर विनाश लाएंगे। उन्होंने पूछा क्या अखिलेश की सरकार के पांच साल के दौरान 200 दंगे नहीं हुए? उन्होंने वर्ष 2007 में गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी में अदालत परिसर में हुए बम विस्फोटों के सिलसिले में आजमगढ़ और जौनपुर के दो लोगों पर से आतंकी मामलों को वापस लिए जाने का जिक्र किया। इसके बाद नड्डा ने पूछा कि क्या आप ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना सकते हैं, जो आतंकवादियों को रिहा करता है।
उन्होंने कहा कि रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमले का मामला भी 2012 में वापस ले लिया गया था, एक मुख्यमंत्री द्वारा देश के खिलाफ ऐसी घिनौनी कार्रवाई की गई। नड्डा ने कहा, मैं आरोप लगाता हूं कि एक मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों को शरण दी। अखिलेश ने मामला वापस लेने के आदेश में कहा था कि यह सांप्रदायिक सद्भाव के लिए किया जा रहा था, मैंने ऐसा देशभक्त व्यक्ति कभी नहीं देखा। नड्डा ने पूछा कि क्या आप इस तरह के व्यक्ति को उप्र की सेवा करने देंगे? कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब भारतीय या राष्ट्रीय नहीं है, बल्कि केवल ‘भाई-बहन’ की पार्टी बनकर रह गई है और इस पर बोलने की कोई जरूरत नहीं है। वोट के महत्व पर जोर देते हुए, नड्डा ने कहा, आपकी उंगली में बहुत ताकत है, आपने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से दो उम्मीदवारों को जीत दिलाई थी – विनोद सोनकर और संगम लाल गुप्ता। उन्होंने भाजपा सरकार को विकास का चैंपियन बताते हुए कहा कि एक साल में युवाओं को 60 लाख नौकरियां मिलेंगी। प्रतापगढ़ में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें